इस फिल्म में एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं अजय देवगन और काजोल !
Updated : May 18, 2018 12:16 PM ISTकाजोल लम्बे समय से फ़िल्मी दुनिया से गायब सी हैं। आखिरी बार उन्हें शाहरुख़ खान के साथ फिल्म ‘दिलवाले’ में देखा गया था। इसके अलावा वो एक एक तमिल फिल्म में भी नज़र आई थी। लेकिन अब उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतजार खत्म हो गया। खबरे हैं कि काजोल ने प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘ईला’ साइन की है। और सबसे खास बात है कि इस फिल्म को खुद अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म से अजय और काजोल लम्बे समय बाद किसी प्रोजेक्ट हिस्सा होंगे। इन्हें साथ काम करते देखना मज़ेदार होगा !
अजय देवगन ने रिजेक्ट की थीं बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर ये 4 फ़िल्में !
फिल्म ईला आनंद गांधी के गुजराती प्ले 'बेटा कागड़ो' पर आधारित है। फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर के किरदार में नज़र आएंगी। साथ ही उनके बेटे के रोल का रोल एक्टर रिद्धि सेन निभाने वाले हैं। फिल्म में नेहा धूपिया भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आने वाली हैं।
ये हैं बॉलीवुड के ज़बरदस्त एक्टर अजय देवगन की 7 सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस !
आपको बता दें, फिल्म की कहानी अजय देवगन ने ही काजोल को सुनाई थी और ये उन्हें इतनी पसंद आई की उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हाँ बोल दिया। ये फिल्म 14 सितम्बर को रिलीज़ होगी।