बड़ी खबर: बर्थडे के दिन मामा बनेंगे सलमान खान, अर्जुन रामपाल का पत्नी मेहर के साथ 21 साल बाद तलाक
बड़ी खबर: बर्थडे के दिन मामा बनेंगे सलमान, अर्जुन रामपाल का पत्नी से तलाक
Updated : November 21, 2019 05:27 PM ISTबड़ी खबरों में आज अर्जुन रामपाल से लेकर सलमान खान और उनकी बहन छाए रहे। अर्जुन ने आधिकारिक तौर पर 21 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक लिया वहीं अर्पिता की डिलीवरी सलमान खान के जन्मदिन पर होगी। वहीं काम्या पंजाबी 6 साल बाद तलाक के बाद एक बार फिर शादी कर रही हैं। जानिए इसी तरह की और भी आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरें।
1. बिग बॉस 13: क्या प्लानिंग से हो रहे हैं सिद्धार्थ और असीम के झगड़े? देखें वीडियो
बिग बॉस में पिछले काफी दिनों से सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की लड़ाई चल रही है। ये लड़ाई हाल ही में हुए स्वंयवर टास्क में और बढ़ गई। दोनों के बीच काफी हाथापाई भी हुई।
जहां एक तरफ दोनों की लड़ाई छाई रही। वहीं दूसरी तरफ एक वीडियो ऐसी भी सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि दोनों का झगड़ा प्लान है। सिद्धार्थ कह रहे हैं - झगड़ा करेंगे यार... फोकट में एंटरटेन नहीं करेंगे। इस असीम कहते हैं मैं इन सब में नहीं हूं। अगर आपको विश्वास नहीं आता तो यहां देखिए ये वीडियो।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Sid: jhagda kareinge yaar... phokat ka entertain nahi kareinge
— simplypurple ???? (@4simplypurple) November 19, 2019
Asim: no I'm not into that
Sid told Asim let's pretend to fight and you can also vent out in it. #BB13 #WeStandByAsimRiaz pic.twitter.com/f4iXm0AyJD
2. अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया शादी के 21 साल बाद हुए अलग, मां के साथ रहेंगी बेटियां
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया का मंगलवार को आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। 21 साल बाद बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट में दोनों ने आपसी मंजूरी से तलाक लिया। दोनों ने 30 अप्रैल 2019 को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। इसके करीब छह महीने बाद प्रिंसिपल जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दिया।
अर्जुन और माहिरा ने 1998 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां भी हैं। लेकिन दोनों बेटियां मां के साथ बांद्रा में स्थित डुप्लेक्स में रहेंगी। वैसे दोनों के बीच खटपट की खबरें तो 2011 से ही आ रही थीं, लेकिन दोनों ने 2018 में अलग होने का ऐलान किया।
3. बिग बॉस एक्स काम्या पंजाबी 6 साल बाद इस दिन दोबारा कर रही हैं शादी
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी एक बार फिर अपना घर बसाने जा रही हैं। बिग बॉस 8 की कंटेस्टेंट रह चुकी एक्ट्रेस अगले साल अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग से शादी करेंगी। उन्होंने शलभ के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की और लिखा, ''तो ये मेरी फेवरेट फोटो और मैन हैं। अब मैं अपनी फेवरेट डेट अनाउंस कर रही हूं। 10 फरवरी 2020. हमारी इस नई जर्नी के लिए हमें आशीर्वाद दें।''
काम्या का हल्दी और संगीत का प्रोग्राम 9 फरवरी को है और 10 फरवरी को गुरुद्वारे में शादी होगी। इसके अलावा बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को एक ग्रैंड पार्टी भी होगी।
4. ब्रह्मास्त्र: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म में नागार्जुन के रोल का हुआ खुलासा
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पिछले काफी दिनों से चर्चा मे हैं। इसमें अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम रोल मे हैं। रणबीर और आलिया के कैरेक्टर के बारे में तो पिछले दिनों कुछ बातें सामने आई थीं। वहीं अब नागार्जुन के कैरेक्टर का भी खुलासा हुआ है।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक नागार्जुन फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट का रोल करेंगे। इसमें वो कुछ छात्रों के साथ मिलकर एक प्राचीन मंदिर को बहाल करेंगे। ये मंदिर गंगा किनारे दिखाया जाएगा।
5. अर्पिता खान की डिलीवरी डेट आई सामने, अपने जन्मदिन पर ही दोबारा मामा बनेंगे सलमान खान
सलमान खान की बहन अर्पिता दोबारा मां बनने जा रही हैं। इससे पहले उनके पति आयुष और उनका एक बेटा है, जिसका नाम आहिल है। अर्पिता की डिलीवरी सलमान खान के बर्थडे पर होगी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये डिलीवरी 27 दिसंबर को होगी और इसी दिन सलमान खान का जन्मदिन भी है।
आयुष और अर्पिता ने ये दिन सलमान के बर्थडे को खास बनाने के लिए चुना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अर्पिता की सी-सेक्शन डिलीवरी होगी हालांकि आयुष या अर्पिता ने अभी इस बात को कंफर्फ नहीं किया है। अगर ऐसा होता है तो दिसंबर का महीना सलमान खान के लिए बेहद खास होगा।