सबकुछ भुला कर अपने एक्स की शादी में पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे !

    सबकुछ भुला कर अपने एक्स की शादी में पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे !

    क्या आप अपने एक्स बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड की शादी में गए हैं? ये सवाल शायद आपको थोडा हैरान कर सकता है। लेकिन हमारे बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शायद आम बात हो गई है। स्टार्स अपने पिछले रिलेशन में अलग होने के बाद अपने उसी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड की शादी में देखे जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपने एक्स को देखने के बाद हेलो बोलना भी पसंद नहीं करते।

    2018 में अब तक बॉलीवुड और टीवी जगत के इन 15 सितारों ने कर ली है शादी !

    अपने एक्स की शादी में जाना दोनों के बीच के हेअथी रिलेशन और बोन्डिंग को बताता है। साथ ही ये भी कि एक रिश्ता खत्म होने के बाद दोस्ती बनाई राखी जा सकती हैं। तो हमारे बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की शादी में जा कर ये जरुर बता दिया कि रिश्ते अच्छी दोस्ती पर भी कायम रखे जा सकते हैं।

    टीवी के इन 10 पॉपुलर किरदारों की नहीं हुई शो में शादी !

     रणबीर कपूर 

     -

    अभी हाल में सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंन्द आहूजा से शादी की है।और इसमें कोई शक नहीं कि ये शादी साल 2018 की सबसे बड़ी शादी थी। इस शादी में बॉलीवुड जगत के लगभग सभी सितारे मौजूद थे। लेकिन सबकी निगाहें तो शादी में आये रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर टिकी रही। एक वक़्त था जब सोनम और रणबीर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी समय दोनों ने फिल्म ‘सावरिया’ से अपना डेब्यू किया था। लेकिन बाद में रणबीर की लाइफ में दीपिका के आ जाने से सोनम और रणबीर अलग हो गए। लेकिन अपनी एक्स सोनम की शादी में रणबीर ने पहुंचे कर ये जरुर बता दिया कि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

    रणबीर कपूर 

     -

    रणबीर शायद अपने रिश्तों के मामले में काफी अच्छे हैं। इसलिए सिर्फ सोनम ही नहीं वो अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन में भी पहुंचे थे। अब अनुष्का और रणबीर के लिंक अप्स की ख़बरों के बारे में तो आपको पता ही होगा। और ये भी पता होगा कि फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का चन्ना मोरेया भी दोनों असली कहानी पर फिल्माया गया है।

    देखिये विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शानदार शादी की सारी तस्वीरें !

    डीनो मौर्य

     -

    बिपाशा बसु और डीनो मौर्य के बीच का रिश्ता भी किसी से नहीं छुपा है। दोनों फिल्म ‘राज’ की शूटिंग के दौरान क्लोज़ आये थे और एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। लेकिन जॉन के साथ रिश्ते में आने के बाद बिपाशा और डीनो का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों के बीच दोस्ती हमेशा रही। और इसी दोस्ती को निभाते हुए डीनो बिपाशा और करण की शादी में भी पहुंचे।

    बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने टीवी एक्टर्स से की शादी !

    दीपानिता शर्मा 

     -

    जहां मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की शादी में कुछ गिने-चुने मेहमान ही पहुंचे थे। वही मिलिंद की खास दोस्त दीपानिता शर्मा भी उन चुनिंदा मेहमान में से एक थी। कहा जाता है मिलिंद के मॉडलिंग डेज में दीपानिता उन्हें डेट कर रही थी। अब जो भी हो मिलिंद की शादी में पहुंच कर दीपानिता ने अपनी दोस्ती निभाई है।

    नेहा धूपिया 

     -

    हाल में अंगद बेदी रंग सीक्रेट शादी कर सुर्ख़ियों में आई नेहा धूपिया का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जुड़ चूका है! दोनों के अफेयर के चर्चे मीडिया में भी खूब उड़े, लेकिन नेहा बिना किसी के परवाह के युवराज और हेज़ल की शादी अटेंड की !