आज भी याद किये जाते हैं टीवी के ये 5 सबसे पॉपुलर टॉक शो !

    आज भी याद किये जाते हैं टीवी के ये 5 सबसे पॉपुलर टॉक शो !

    टीवी पर टॉक शोज़ का ट्रेंड बहुत पुराना है। लेकिन दूरदर्शन के दिनों से लेकर आज के समय में बहुत अंतर आ चुका है। पहले के टॉक शो में सेलिब्रिटीज कम और सामाजिक, संस्कृति मुद्दों पर ज़्यादा बातें होती थी। और यही एक वजह थी जो आम लोगों को टीवी से जोड़े रखती थीं। लेकिन समय के साथ सामाजिक और संस्कृति मुद्दों को छोड़ को ऑडियंस को टीवी और फिल्मों के हीरों में ज़्यादा दिलचस्पी होने लगी। अब ऑडियंस परदे पर दिखने वाले उस स्टार के बारे में हर वो बात जानना चाहती थी, जिसे कभी फिल्मों में नहीं बताया गया। इस दौरान टॉक शोज़ का ट्रेंड बदल गया। स्टार्स और सेलेब्रिटी टीवी पर ज़्यादा दिखने लगे। इस समय के इन टॉक शोज़ को शायद ही कभी कोई भूल पाया हो।

    टीवी के वो 5 टॉक शोज़ जिसे आज भी लोग बहुत याद करते हैं –

    सुरभि



    आज भी याद किये जाते हैं टीवी के ये 5 सबसे पॉपुलर टॉक शो !

    दूरदर्शन पर 1993 से 2001 से चला ये टॉक शो अपने सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर बात करने के लिए बेहद पॉपुलर था। इस शो को रेणुका शहाने और सिद्धार्थ काक ने होस्ट किया था। इस शो की सबसे खास बात ये है कि ये शो इंडियन के सबसे बेहतरीन शोज़ में गिना जाता रहा है। हफ्ते में एक दिन आने वाले इस शो के एपिसोड के आखिरी में एक क्विज खेला जाता था, जिसके जवाब में लाखों लोग चिट्टियाँ लिखा करते थे। टीवी के इतिहास में इस शो को लोगों की तरफ से सबसे ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिली थी इसके लिए इस शो ने लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

    सत्यमेव जयते

    आज भी याद किये जाते हैं टीवी के ये 5 सबसे पॉपुलर टॉक शो !

    आमिर खान के पॉपुलर शो ‘सत्यमेव जयते’ को शायद ही कोई भुला होगा। ये सलमान और शाहरुख़ खान के टीवी शोज़ से कई गुणा ज़्यादा बेहतर शो था। साल 2012 में आये इस टॉक शो का मकसद सामाजिक मुद्दे जैसे रेप, अंतर्जातीय विवाह, महिला सशक्तिकरण, दहेज़ प्रथा जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया। आमिर खान ने इस शो के जरिये हर उस मुद्दे को छूने की कोशिश की जो समाज में डर और हिंसा का करण बन रही है। पहले सीजन की सफलता के बाद 2014 में आमिर एक बार फिर इस हसो को लेकर लौटे। जिसे उतनी ही सराहना मिली। इस शो को भी लोग बेहद याद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि ये शो टीवी पर वापस लौटे।

    रांदेवू विथ सिमी ग्रेवाल 

    आज भी याद किये जाते हैं टीवी के ये 5 सबसे पॉपुलर टॉक शो !

    एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल का ये शो लम्बे समय तक लोगों का फेवरेट शो रहा है। इस शो की खासियत थी कि सिमी के शो पर आये सेलिब्रिटीज अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज़ खोलते थे जिन्हें ऑडियंस जानना चाहती थी। हालांकि कुछ हदम तक ये शो बोरिंग भी था लेकिन सेलिब्रिटीज की मौजूदगी इस शो को खास बनती रही। इस शो पर न सिर्फ एक्टर्स बल्कि कई पॉलिटिशियन भी आये। आज भी स्टार्स की जिंदगी के राज़ खोलने वाले इस शो को सभी याद करते हैं।

    मूवर्स और शेकर्स

    आज भी याद किये जाते हैं टीवी के ये 5 सबसे पॉपुलर टॉक शो !

    1997 में आया ये शो सेलिब्रिटीज के साथ इंटरव्यू और कई बड़े खुलासों के लिए जाना गया। इस शो को शेखर सुमन होस्ट किया करते थे। देर रात सोनी टीवी पर दिखाए जाने वाले इस शो को खूब पसंद किया गया। इस शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए शारुख खान जसी बड़े –बड़े सितारों ने भी इस शो में शिरकत की। साल 2012 में इस शो दोबारा लाया गया लेकिन वो जादू चला पाने में ये शो फ्लॉप साबित हुआ।

    जीना इसी का नाम है

    आज भी याद किये जाते हैं टीवी के ये 5 सबसे पॉपुलर टॉक शो !

    साल 2002 में आया ये आइकोनिक टीवी शो अपने अलग अंदाज़ के लिए पॉपुलर हुआ। इस शो पर बॉलीवुड की लगभग हर बड़ी और छोटी हस्ती ने शिरकत की। शो का अलग कांसेप्ट जिसमें सेलेब्रिटी के निजी जिंदगी और उनके करीबी लोगों को शो पर आकर उनकी जिंदगी से जुड़े कई अहम् राज खोलने का मौका मिलता था। शो को एक्टर फारुख शेख होस्ट किया करते थे। इसकी सफलता को देखते हुए 2006 में इस शो को वापस लाया गया जिसे एक्टर सुरेश ओबेरॉय ने होस्ट किया। लेकिन ये शो दोबारा वो जादू नहीं चला पाया। इस शो को आज भी बेहद याद किया जाता है।