पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने आखिरकार एक दूसरे से 9 जुलाई को आगरा में शादी कर ली है। दोनों पिछले 12 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में थे।
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक दूसरे के संग पिछले 12 साल से लिव इन रिलेशनशिप मे थे। आखिरकार दोनों ने आगरा में शादी कर ली है। पायल का परिवार गुजरात से आगरा पहुंचा था तो वहीं संग्राम सिंह की फैमिली हरियाणा से आई थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों को रिसेप्शन भी देंगे। फिलहाल तो दोनों की शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें ये जोड़ा काफी खूबसूरत लग रहा है।
संग्राम ने भरी मांग
आखिरकार संग्राम सिंह ने पायल को अपनी दुल्हनिया बना ही लिया। उनकी पायल की मांग भरते हुए फोटो बहुत प्यारी लग रही है। पायल की भी मंद मंद मुस्कुराते हुए आंखें बंद हो गई हैं।
परिवार के लोग हुए शामिल
शादी में पायल के भाई को साफ साफ देखा जा सकता है। पायल के भाई गौरव शादी में बेहद खुश थे। उन्होंने भी अपनी बहन की शादी की काफी फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पायल के संग राम
शादी के वेन्यू पर पायल के संग राम लिखा हुआ था। पायल ने भी अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए ये लिखा है- पायल के संग राम। पायल की ढोल के साथ एंट्री
पायल रोहतगी की वेन्यू में ढोल के साथ जबरदस्त एंट्री हुई। उनके भाई गौरव सबसे आगे उन्हें लेते हुए आए।भाई ने अपनी बहन का हाथ संग्राम को थमाया
पायल के भाई गौरव ने अपनी बहन का हाथ संग्राम सिंह के हाथों में दे दिया। अब पायल को खुश रखना संग्राम की जिम्मेदारी है।हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी
पायल और संग्राम की शादी पूरी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई है। दोनों ने शादी से पहले 850 साल पुराने मंदिर में दर्शन भी किए थे। शादी में उन्होंने हर रिवाज का पूरा ध्यान रखा।
पायल और संग्राम की हुई वरमाल
पायल और संग्राम की वरमाला की फोटोज भी सामने आई हैं। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी दोनों एक दूसरे को गुलाब के फूलों की माला एक दूसरे को पहनाते हुए नजर आए।
पायल और संग्राम ने लिए सात फेरे
पायल और संग्राम की फेरे लेते हुए भी फोटोज सामने आई है। संग्राम आगे आगे चल रहे हैं तो वहीं पायल अपना लंहगा थोड़ा ऊपर करके फेरे ले रही हैं।
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक दूसरे के हुए
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने आखिरकार आगरा में 9 जुलाई को शादी कर ली है। शादी में उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही थे। काफी कम लोगों के साथ ये शादी की गई है।
पायल रोहतगी ने पहना लाल जोड़ा
पायल रोहतगी ने एकदम सुर्ख लाल रंग का जोड़ा शादी के लिए पहना था। माथे पर मांगटीका भी था। इंडियन दुल्हन बनकर वो बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। शादी के दौरान उनके चेहरे की रंगत देखते ही बन रही थी।
आगरा में ही हुई थी दोनों की मुलाकात
दोनों की लव स्टोरी आगरा से ही शुरू हुई थी जब संग्राम कुश्ती करके आगरा से जा रहे थे और पायल की कार खराब हो गई थी तो उन्होंने ही एक्ट्रेस को लिफ्ट दी थी।
लॉक अप में किया प्रपोज
संग्राम सिंह लॉकअप के आखिरी दिनों में जब फैमिली वीक था तब पहुंचे थे। उन्होंने घुटनों के बल बैठकर पायल को प्रपोज किया था। उस समय हर कोई ये नजारा देखकर बस आव बोल रहा था।
292280847_766571531446646_5654989962480423206_n