पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने पिछले 9 जुलाई को शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने शादी के बाद होने वाली रस्मों की फोटोज शेयर की है। इनमें दोनों काफी कमाल के लग रहे हैं।
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी करीब 12 साल बाद 9 जुलाई को आगरा में हो गई है। शादी के बाद कई तरह की रस्में होती हैं, वो सब निभाई गईं और अब उसकी फोटोज खुद पायल ने शेयर की है। एक्ट्रेस ने इससे पहले मेहंदी, हल्दी और शादी वगैरह की भी फोटोज फैंस के लिए शेयर की थी। अब एक्ट्रेस ने जो अपनी नई फोटोज शेयर की है। उसके साथ जो एक बात भी लिखी है। उन्होंने कहा है कि अब जो पायल बनने जा रही हैं। उसे देखकर लोगों को शॉक लगेगा। यहां देखिए शादी के बाद की रस्मों की तस्वीरें।
शादी के बाद की रस्में
शादी के बाद संग्राम सिंह और पायल रोहतगी दोनों ही काफी खुश थे। दोनों को दूध में से अंगूठी ढूंढने वाली रस्म कराई गई। अब ये तो नहीं पता कि किसने इसमें बाजी मारी लेकिन दोनों यहां काफी प्यारे लग रहे हैं।
फैमिली के साथ लगा जमघट
शादी के बाद की रस्मों को घर में परिवार के हर सदस्य ने एंजॉय किया है। फोटोज में सारे काफी खुश नजर आ रहे थे।घर के बड़ों का लिया आशीर्वाद
पायल और संग्राम सिंह ने शादी के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद भी लिया था। शादी के बाद की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी छा रही हैं। पायल ने लाल जोड़े के साथ लाल चूड़ा भी पहना था।दिल्ली और मुंबई में होगा रिसेप्शन
संग्राम और पायल अपनी शादी के दो रिसेप्शन भी देंगे। क्योंकि शादी में काफी कम लोग शामिल हो पाए। इसलिए इंडस्ट्री और पॉलिटिक्स से संबंधित दोस्तों को रिसेप्शन में बुलाया जाएगा। कंगना रनौत भी रिसेप्शन में होंगी शामिल
कंगना रनौत को पायल रोहतगी लॉक अप में पसंद नहीं करती थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कहा थी कि वो पुरानी बातों को भुलाकर उन्हें भी इनवाइट भेजेंगी। लॉक अप के दोस्त भी होंगे शामिल
रिसेप्शन में मुन्नवर फारुकी को भी बुलाने की बात पायल ने की थी। इसके अलावा वो प्रिंस, आजमा फल्लाह और पूनम पांडे जैसे कंटेस्टेंट्स को भी इनवाइट भेजेंगी।लॉक अप में शादी के लिए संग्राम सिंह ने किया था प्रपोज
संग्राम सिंह जब फैमिली वीक में लॉक अप के अंदर पहुंचे थे तो उन्होंने अंदर की घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था। इस प्रपोजल के बाद तो पायल बहुत खुश हुईं थीं।
2014 में हुई थी सगाई
पायल और संग्राम की मुलाकात साल 2011 में एक रिएलिटी शो के दौरान हुई थी। दोनों ने साल 2014 में सगाई की थी और इसके बाद ही अपने रिलेशनशिप पर मोहर लगाई थी।