मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में फिर ऐश्वर्या से टकराए सलमान, बॉलीवुड सितारों पर हफ्ता भर पहले चढ़ा मस्ती का खुमार
बीती रात बॉलीवुड के जानेमाने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली की शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी दिग्गज सितारे नजर आए।
![मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में फिर ऐश्वर्या से टकराए सलमान, बॉलीवुड सितारों पर हफ्ता भर पहले चढ़ा मस्ती का खुमार](https://imagesv2.desimartini.com/images/202311/manish-malhotra-1699233897.jpeg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
बॉलीवुड में दीवाली पार्टीज का दौर शुरू हो चुका है। एक हफ्ता पहले ही बॉलीवुड सितारों पर दीवाली का भूत सवार हो गया है। बीती रात बॉलीवुड के जानेमाने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक शानदार दीवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे रंग जमाने पहुंचे। इस लिस्ट में रेखा, माधुरी दीक्षित, कृति सेनॉन, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, ऐश्वर्या राय, सुहाना खान, करण जौहर, उर्मिला मातोंडकर, आयुष्मार खुराना, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे और एकता कपूर का नाम शामिल है।
Updated : November 06, 2023 07:28 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News