सिद्धार्थ शुक्ला को भुलकर जिंदगी में आगे बढ़ी शहनाज गिल, इस टीवी एक्टर को कर रही हैं डेट?
पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद सिडनाज के फैंस हैरान रह जाएंगे।
Updated : August 10, 2022 09:47 PM ISTपंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद सिडनाज के फैंस हैरान रह जाएंगे।
शहनाज गिल और राघव जुयाल
शहनाज गिल इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस वक्त उनके अफेयर की चर्चा किसी औऱ के साथ चलती हुई नजर आ रही है। उनकी डेटिंग की खबर ने चारों तरफ हंगामा मचा दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि शहनाज गिल टीवी के फेमस कोरियोग्राफर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। ये खबर उनके सिडनाज फैंस को निराश करने के लिए काफी है।
शहनाज गिल और राघव जुयाल अपने रिश्ते के बारे में किसी को भी नहीं बात रहे हैं। दोनों यहां तक की साथ तस्वीरें क्लिक करवाने से पहले भी डरते हैं।सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव और शहनाज एक साथ घुमने भी जा चुके हैं। साथ ही दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक साथ स्पॉच किया जा चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज गिल इस वक्त सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली पर काम कर रही हैं। इस फिल्म के सेट पर भी दोनों को अकसर मस्ती भरे अंदाज में देखा जा चुका है। राघव और शहनाज की दोस्ती कुछ वक्त में ही काफी गहरी हो गई और दोनों को साथ भी कई बार देखा जा चुका है।
इस डेटिंग की खबरों के बीच सिडनाज की जोड़ी को फैंस काफी मिस कर रहे हैं। दोनों की डेटिंग की खबर सुनने के बाद इस वक्त हर कोई हैरान है। ऐसा इसीलिए क्योंकि किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी। इस खबर को जानने के बाद फैंस को ये लग रहा है कि शहनाज कुछ ही महीनों में ही सिद्धार्थ शुक्ला को भुल चुकी हैं।