पुलिस की गिरफ्त से छूटे मुनव्वर फारुकी तो एल्विश यादव ने कर डाला ऐसा कमेंट

    मुनव्वर फारुकी के जेल जाने पर क्या है एल्विश यादव का रिएक्शन, यूट्यूबर ने ट्वीट में कही ये बात

    पुलिस की गिरफ्त से छूटे मुनव्वर फारुकी तो एल्विश यादव ने कर डाला ऐसा कमेंट

    स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को बीती मंगलवार की रात मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। दरअसल पुलिस मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने फोर्ट इलाके में स्थित एक हुक्का बार में रेड मारी थी। यहां 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि मुनव्वर फारुकी को पुलिस ने एक नोटिस देकर छोड़ दिया है। इसके बाद मुनव्वर फारुकी ने भी अपडेट दिया है कि वो राजस्थान पहुंच गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

    मुनव्वर के इस तरह पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने ट्विटर पर इनडायरेक्टली स्टैंडअप कॉमेडियन के लिए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने मुनव्वर फारुकी का नाम नहीं लिया है। एल्विश ने लिखा, ''बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या?''

    दरअसल एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी दोनों ने ही बिग बॉस जीता है। एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 जीते थे। उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शो जीत गए थे। इससे बिग बॉस में इतिहास बन गया था क्योंकि किसी भी वाइल्ड कार्ड ने पूरे बिग बॉस में कोई शो नहीं जीता था। वहीं बात करें मुनव्वर फारुकी की तो उन्होंने पिछला बिग बॉस 17 जीता था। 

    जेल जाकर आए हैं एल्विश यादव

    एल्विश यादव पिछले दिनों ही जेल जाकर आए हैं। नोएडा पुलिस ने उन्हें सांप का जहर डिस्ट्रीब्यूट करने के केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि उनके परिवार ने नेशनल टीवी पर कहा था कि उन्हें फंसाया गया है। वापस आने के बाद एल्विश ने यूट्यूब पर अपने व्लॉग में अपना दर्द बयां किया था। इस व्लॉग में उनकी मां भी नजर आती हैं तो जिनके बारे में एल्विश बोलते हैं कि वो कितनी मायूस हो गई थीं और उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था। क्योंकि जेल में वो भी खाना नहीं खा पा रहे थे और सो भी नहीं पा रहे थे।

    Tags