टीवी के बाद ओटीटी पर दिखेगी प्रियंका चहर और अंकित गुप्ता की जोड़ी, साइन की नई वेब सीरीज?

    प्रियंका और अंकित म्यूजिक वीडियो में तो आएंगे ही इसके अलावा दोनों ने इस वेब सीरीज में आने की खबर है, जानिए डिटेल्स...

    टीवी के बाद ओटीटी पर दिखेगी प्रियंका चहर और अंकित गुप्ता की जोड़ी, साइन की नई वेब सीरीज?

    बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद प्रियंका चहर चौधरी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सबसे पहले सामने आया कि एक्ट्रेस शाहरुख खान की फिल्म डंकी में नजर आएंगी। लेकिन एक्ट्रेस ने इस बारे में कुछ क्लियर नहीं किया है लेकिन ये जरूरत साफ है कि वो और अंकित गुप्ता एक साथ नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इसके लिए हाल ही में प्रियंका चंडीगढ़ पहुंची थीं। अंकित ने प्रियंका को सरप्राइज दिया था और ये वीडियो खूब वायरल हुई थी।

    अंकित और प्रियंका को टीवी पर साथ में उडारियां शो में देखा गया है और अब खबर सामने आ रही है कि दोनों एक साथ एक नई वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हालांकि अंकित का सीरीज में एक कैमियो ही होगा। वो प्रियंका के प्यार के तौर पर नजर आएंगे। इस वेब सीरीज का जल्द ही ऐलान हो सकता है। हालांकि अभी ये साफ नही है कि सीरीज कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

    अगर ऐसा होता है तो अंकित और प्रियंका के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। अंकित और प्रियंका की जोड़ी उडारियां से घर घर में पॉपुलर हो गई थी। हालांकि फैंस इस चीज से जरूर निराश होंगे कि अंकित का इसमें सिर्फ कैमियो है।

    वैसे अंकित इन दिनों अपने सीरियल जुनूनियत की शूटिंग में लगे हुए हैं। वो इसलिए भी प्रियंका के साथ सीरीज में काम नहीं कर पाएंगे। लेकिन हां वो छोटे मोटे प्रोजेक्ट्स के लिए टाइम निकाल ले रहे हैं। 

    बिग बॉस 16 में भी अंकित और प्रियंका की जोड़ी को लेकर काफी चर्चा होती रहती थी। लेकिन प्रियंका अंकित पर ज्यादा ही पोजेसिव होने के लिए ट्रोल हुई थीं। लोगों ने कहा था कि अंकित प्रियंका की वजह से खुद का गेम नहीं खेल पा रहे हैं और उभर कर सामने नहीं आ रहे हैं। अंकित जल्द ही बाहर हो गए थे लेकिन प्रियंका चहर बिग बॉस 16 में तीसरे नंबर तक टिकी हुई थीं।

    Tags