एल्विश यादव के जेल में जाते ही अंजिल अरोड़ा ने वीडियो किया शेयर, हाथ जोड़कर कही ये बात

    एल्विश यादव के जेल जाते है उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंजलि अरोड़ा हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रही है।

    एल्विश यादव के जेल में जाते ही अंजिल अरोड़ा ने वीडियो किया शेयर, हाथ जोड़कर कही ये बात

    बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव सांपों के जहर की तस्करी के मामले में रविवार के दिन गिरफ्तार किए गए थे। आज उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार लिया है। इस खबर ने एल्विश यादव के फैंस को परेशान कर दिया है। इन सबके बीच एल्विश यादव के जेल जाते है उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंजलि अरोड़ा हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रही है। उन्होंने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लोग अंजलि के वीडियो को एल्विश यादव से जुड़ा हुआ बता रहे हैं। साथ ही उन्हें निशाने पर भी ले रहे हैं। 

    अंजलि अरोड़ा ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसको लेकर यूजर्स काफी भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को अबतक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज हासिल हो चुके हैं। अंजलि ने वीडियो को कैप्शन में लिखा- समझो ना मेरी मजबूरी। अंजलि वीडियो में किसी लड़के साथ नजर आ रही हैं। अंजलि अरोड़ा वीडियो में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। आप भी यहां देखिए अंजलि अरोड़ा से जुड़ा वीडियो। 

    अंजलि अरोड़ा के वीडियो पर फैंस ने निकाली भड़ास

    अंजलि अरोड़ा के वीडियो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स करती हुई नजर आ रही हैं। वो अपना गुस्सा अंजलि पर निकालते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- एल्विश भाई को बचा लो। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- अंजलि तुम अनलकी हो एल्विश भाई के लिए।' तीसरे यूजर ने अंजलि पर गुस्सा निकालते हुए कहा- बस तुम ये सब कर सकते हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एल्विश यादव का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वो गिरफ्तारी के बाद मुस्कुराते हुए नजर आए थे। उन्हें बाद में 14 दिन की हिरासत में भेजा गया। अब उन्होंने अपने ऊपर लगा आरोप को स्वीकार है। 

    Tags