Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान पहुंचे अस्पताल, बहन बोली- 'प्रार्थना करो जल्दी ठीक हो जाए'

    बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले इस कंटेस्टेंट की हालत हुई खराब, पहुंच गया अस्पताल

    Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान पहुंचे अस्पताल, बहन बोली- 'प्रार्थना करो जल्दी ठीक हो जाए'

    बिग बॉस ओटीटी 2 अब बस अपने आखिरी पड़ाव पर है। ग्रैंड फिनाले हमारे सामने है और इससे ठीक पहले एक कंटेस्टेंट की हालत खराब हो गई है और यहां तक कि अस्पताल में एडमिट कराए जाने की खबर है। ये और कोई नहीं बल्कि फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान है। अभिषेक ने पूरे सीजन काफी एंटरटेन किया लेकिन ठीक एन वक्त पर उनकी ये बुरी हालत हो गई है। 

    खुद अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ''अभी पता चला कि अभिषेक की तबियत ठीक नहीं हैं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आज रात आप सभी के लिए परफोर्म नहीं कर पाएगा। उसने पूरे सीज़न में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है। आइए उसके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।''

    अभिषेक मल्हान घर में शुरू में कम ही बोल रहे थे लेकिन वो धीरे धीरे काफी खुल गए। वो टास्क में भी सबसे आगे रहने लगे। एक वक्त पर वो खुद को भी घर का विनर ही मानने लग गए थे। अभिषेक ही इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने थे। लेकिन जबसे घर में एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई, तबसे पासा पलट गया। ऑनलाइन बज के मुताबिक अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच कड़ी टक्कर है और इन्हीं में से कोई बाजी मार ले जाएगा। दोनों ही यूट्यूबर्स हैं।

    जिया शंकर के एलिमिनेट होने के बाद घर में अब अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं। इन्हीं में से कोई एक बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ले जाएगा। इस सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया है जबकि इससे पहले बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर ने होस्ट किया था और पिछले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं।

    इस सीजन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 2 को दो हफ्तों के लिए बढ़ाया था। 

    Tags