Bigg Boss OTT 2: महेश भट्ट ने घर में घुसते ही छू लिए मनीषा रानी के पैर, बेटी पूजा भट्ट को लगाया गले

    महेश भट्ट ने बेटी पूजा भट्ट से पहले मनीषा रानी को लगाया गले

    Bigg Boss OTT 2: महेश भट्ट ने घर में घुसते ही छू लिए मनीषा रानी के पैर, बेटी पूजा भट्ट को लगाया गले

    बिग बॉस OTT 2 ऑडियंस का फेवरेट शो बना हुआ है। लेकिन ये हफ्ता अब तक का सबसे खास होने वाला है। इस पूरे हफ्ते घर में आने वाले हैं कंटेस्टेंट के परिवार वाले। पिछले एपिसोड में अभिषेक मल्हान की माँ की एंट्री देखी होगी। अब घर में महेश भट्ट ने एंट्री ली है। मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट को अपने सामने देख कंटेस्टेंट तो खुश थे। लेकिन बेटी पूजा अपने आप को नहीं रोक पाई।

    नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि ब्लैक शर्ट पहने महेश भट्ट घर के अंदर आते हैं और सीधे मनीषा रानी का नाम पुकारते हैं। मनीषा भी बड़े ही प्यार से महेश भट्ट को नमस्ते कहते हुए उनके प्यार छूती हैं। लेकिन यहां भट्ट साहब बड़प्पन दिखाते हुए उल्टा मनीषा के पैरों को सलाम करने लगते हैं। देखिये-

    मनीषा रानी को प्यार से गले लगाने के बाद महेश भट्ट बेटी पूजा के पास जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। पूजा को समझाते हैं कि वो बड़ी लीडर है इसलिए जरुरी नहीं कि सब उनके साथ खड़े रहे। एक पिता होने के नाते उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है।

    इसके अलावा घर में जिया शंकर, अविनाश सचदेव, एल्विश यादव की माँ घर में आई। मनीषा रानी अपने पिता को सामने देख रो पड़ी। लेकिन उनकी सफ़ेद दाढ़ी का मजाक भी उड़ाया। नया एपिसोड मज़ेदार होने वाला है। सब इंतजार कर रहे हैं कि इतने शानदार कंटेस्टेंट के बीच ये शो कौन जीतने वाला है।

    Tags