बिग बॉस ओटीटी 2 के मेकर्स ने एल्विश यादव के साथ किया धोखा? नहीं मिले इनामी 25 लाख रुपये

    बिग बॉस ओटीटी 2 की ये खबर कर देगी हैरान, विनर को नहीं मिली 25 लाख की इनामी राशि; ऐसे हुआ खुलासा

     Elvish Yadav Salman Khan

    Elvish Yadav Salman Khan

    बिग बॉस ओटीटी 2 ने भी हर बिग बॉस के सीजन की तरह खूब एंटरटेन किया। इस बार शो के विनर यूट्यूबर एल्विश यादव बने हैं। जबकि उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी। इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने ये शो जीता हो। शो जीतने के बाद एल्विश यादव को कई प्रोजेक्ट्स मिल चुके हैं। हाल ही में उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया और उनके साथ उर्वशी रौतेला नजर आई थीं।

    एल्विश खूब इंटरव्यूज भी दे रहे हैं। इसी दौरान वो शहनाज गिल के शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में पहुंचे थे और यहां भी उन्होंने अपने अंदाज में खूब गपशप की। एल्विश यादव ने लेकिन यहां एक खुलासा भी किया और बताया कि उन्हें 25 लाख रुपये की बिग बॉस ओटीटी 2 की इनामी राशि नहीं मिली है।

    टॉक शो में उन्होंने बताया कि उनके पास दो फोन थे और उन्होंने तीसरा लिया है। इसके बाद शहनाज बोलती हैं कि वो चौथा फोन कब लेने वाले हैं। इस पर एल्विश जवाब देते हैं, ''चौथा भी लेंगे जब बिग बॉस वाले ₹25 लाख भेज देंगे।'' ये सुनकर शहनाज गिल चौंक गईं कि उन्हें पैसे नहीं मिले हैं। वो बोलती हैं, ''ये तो गलत है।''

    एल्विश यादव शो में पहले से ही रह रहे कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान को हराकर विनर बने थे। अभिषेक दूसरे नंबर पर थे और मनीषा तीसरे नंबर पर थीं। एल्विश यादव ने हाल ही में अपने घर का टूर कराया था। उनका चार मंजिला घर बनकर लगभग तैयार है। हालांकि ये घर उन्होंने बिग बॉस में जाने से पहले बनवाना शुरू किया था। पिछले दिनों एल्विश यादव ने दुबई में अपना ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन किया है। इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स का हाल ही में रीयूनियन हुआ था जिसमें एल्विश, मल्हान, पूजा, मनीषा और बेबिका जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे।

    Tags