शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं दिव्या अग्रवाल? बेबी बंप देखकर चकराया फैंस का दिमाग

    खबर आ रही है कि टीवी अदाकारा दिव्या अग्रवाल मां बनने वाली हैं। 2 दिन पहले ही दिव्या अग्रवाल ने शादी की है। 

    शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं दिव्या अग्रवाल? बेबी बंप देखकर चकराया फैंस का दिमाग

    बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही दिव्या अग्रवाल शादी के बंधन में बंधी हैं। अब तक भी दिव्या अग्रवाल और अपूर्व की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग लगातार दिव्या अग्रवाल के ब्राइडल लुक के बारे में बात कर रहे हैं। इसी बीच दिव्या अग्रवाल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि दिव्या अग्रवाल मां बनने वाली हैं। शादी के बाद दिव्या अग्रवाल लगातार पार्टी करने में व्यस्त चल रही हैं। 

    कुछ समय पहले ही दिव्या अग्रवाल ने शादी के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में दिव्या अग्रवाल ग्रे कलर के आउटफिट में नजर आईं। वीडियो में दिव्या अग्रवाल का पेट निकला दिख रहा है। अपने पेट को छिपाने के लिए दिव्या अग्रवाल मेहमानों के पीछे खड़ी हो गईं। दिव्या अग्रवाल की इस हरकत को देखकर लोग चौंक गए हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि दिव्या अग्रवाल मां बनने वाली हैं। 

    कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि दिव्या अग्रवाल शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई हैं। यही वजह है जो दिव्या अग्रवाल ने आनन फानन शादी की है। अचानक ही शादी की खबर देकर दिव्या अग्रवाल ने सबको चौंका दिया था। अब दिव्या अग्रवाल की प्रेग्नेंसी की खबर वायरल हो रही है। अब सच क्या है इस बारे में दिव्या अग्रवाल ने अब तक भी कोई खुलासा नहीं किया है। 

    हालांकि दिव्या अग्रवाल की वीडियो और तस्वीरों ने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि शादी के बाद दिव्या अग्रवाल एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। शादी होते ही दिव्या अग्रवाल ने पहले कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वो ब्राइडल लुक में दिखीं। जिसके बाद दिव्या अग्रवाल ने अपने संगीत की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कीं। 

    Tags