एल्विश यादव के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे अंकित बैयनपुरिया, टूटेंगे यूट्यूब रिकॉर्ड्स

    एल्विश यादव और अंकित बैयनपुरिया म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर, पोस्टर देखकर फैंस के बीच मची खलबली

    एल्विश यादव के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे अंकित बैयनपुरिया, टूटेंगे यूट्यूब रिकॉर्ड्स

    बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव हर तरफ छाए हुए हैं। उनके एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। पिछले दिनों वो उर्शवी रौतेला के साथ एक म्यूजिक वीडियोज में नजर आए थे और इस वीडियो ने काफी तहलका मचाया था। अब एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और म्यूजिक वीडियो का ऐलान किया है। जिसमें वो खुद ही सिंगर भी हैं। वो ही गाना गाते और म्यूजिक में फीचर होते नजर आएंगे।

    लेकिन उनकी वीडियो में उनके साथ अंकित बैयनपुरिया भी नजर आएंगे। अंकित ने हाल ही में 75 डे हार्ड चैलेंज पूरा किया है। इस चैलेंज के पूरा करने के बाद अंकित पूरे इंडिया में जबरदस्त तरीके से पॉपुलर हो गए हैं। स्वच्छता दिवस से ठीक एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अंकित के साथ श्रम दान दिया है। अंकित और पीएम मोदी की वीडियो काफी वायरल हो रही है।

    अब जब दो हरियाणा वाले साथ आ रहे हैं तो इनके म्यूजिक वीडियो का भी वायरल होना तय है। म्यूजिक पोस्टर देखें तो गाने का टाइटल 'छोरे हरियाणा आले' है। अंकित और एल्विश दोनों ही कुर्ते में नजर आ रहे हैं और काफी इंटेंस लुक दे रहे हैं। दोनों एक ब्लैक गाड़ी के आगे खड़े हैं। ये फुल गाना 8 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा। एल्विश ने म्यूजिक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ''शुरू करें हरियाणवी सॉन्ग? छोरे हरियाणा आले के साथ देसी धमाका के लिए तैयार रहिए।"

    इस गाने के पोस्टर पर जमकर कमेंट्स आए हैं। उर्शवी रौतेला ने लिखा है कि वो एल्विश को एक ऐसे गाने में देखना चाहती हैं जिसमें वो 5 लड़कियों के साथ रोमांस कर रहे हों। 

    एल्विश यादव और अंकित बैयनपुरिया हाल ही में मुंबई में मिले थे। उम्मीद है कि दोनों ने तभी ये प्रोजेक्ट पूरा किया होगा। अंकित बैयनपुरिया मुंबई जाकर तमाम इंटरव्यूज में दिखाई दिए थे जिनमें से भारती सिंह का भी एक व्लॉग कम इंटरव्यू था।

    Tags