टेंपटेशन आईलैंड: एल्विश यादव की मौनी रॉय और करण कुंद्रा से शो में हुई एंट्री, बोले- 'मैं बहुत...'

    एल्विश यादव की हुई चांदी, बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद अब इस नए रिएलिटी शो पर मारा पंजा

    टेंपटेशन आईलैंड: एल्विश यादव की मौनी रॉय और करण कुंद्रा से शो में हुई एंट्री, बोले- 'मैं बहुत...'

    बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव सलमान खान का शो जीतने के बाद कुछ प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। उन्होंने म्यूजिक वीडियोज में देखा गया है। यूट्यूबर कई इवेंट्स में भी शामिल हुए। अब उनके हाथ में एक नया शो लग गया है। इस शो का नाम टेंपटेशन आईलैंड है। ये शो पहली बार इंडिया में भी आ रहा है। ये एक डेटिंग रिएलिटी शो है। शो को करण कुंद्रा और मौनी रॉय होस्ट करेंगे। शो का पहले से ही काफी बज चुका है।

    एल्विश यादव ने खुद इस शो में अपनी कंफर्मशन दे दी है। उन्होंने कहा, ''मैं टेंपटेशन आइलैंड इंडिया का हिस्सा बनकर बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे पसंद है कि यह शो कितना ईमानदार है। जब आप किसी रिश्ते में होते हैं, तो कभी-कभी आपको यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत होती है कि आपका रिश्ता कितना मजबूत है और क्या आप अपने साथी पर भरोसा कर सकते हैं। यह शो आपको ऐसा करने में मदद करता है, ताकि आप देख सकें कि आपका साथी वास्तव में आपके लिए सही है या नहीं। ये आपके रिश्ते को समझने का एक साफ तरीका है।''

    फिलहाल साफ नहीं है कि एल्विश यादव इस शो में कंटेस्टेंट्स हैं या उनको कुछ और टास्क दिया जाएगा। एल्विश यादव की लव लाइफ वैसे सुर्खियों में रही है। वो एक समय पर वीडियो एंफ्लुएंसर कीर्ति मेहरा से रिलेशनशिप मे थे। वहीं इस नए शो की बात करें तो ये जियो सिनेमा पर 3 नवंबर से रात 8 बजे शुरू होगा।  

    एल्विश यादव अभी भी अपनी वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एल्विश यादव अपने व्लॉग्स में अपने अपडेट्स देते रहते हैं। उन्होंने अपने नए घर से लेकर दुबई ट्रिप और नई कारों के बारे में अपना व्लॉग्स में जानकारी थी।

    Tags