दोस्त राघव शर्मा को पिटता छोड़ भाग निकले एल्विश यादव, यूजर्स बोले 'डरपोक कहीं का'

    एल्विश यादव ने दोस्त को भीड़ में अकेला छोड़ा, अब यूजर्स उड़ा रहे हैं मजाक 

    दोस्त राघव शर्मा को पिटता छोड़ भाग निकले एल्विश यादव, यूजर्स बोले 'डरपोक कहीं का'

    बिग बॉस OTT 2 का ख़िताब अपने नाम करने वाले एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एल्विश के साथ जम्मू में मार-पिटाई की कोशिश की गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एल्विश अपने दोस्त और म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूसर राघव शर्मा की कॉलर पकड़ कर उनके साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में नज़र आ रहा है कि राघव के साथ जैसे ही बदतमीजी शुरू हुई एल्विश के साथ उन्हें वहां से ले गए। सभी को भनक लग गई थी कि ये विवाद शायद बढ़ सकता है। ऐसे में एल्विश ने दोस्त को वहीं छोड़ कर वहां से भागना सही समझा।

    बताया जा रहा है कि ये वीडियो जम्मू का है। दोनों कुछ समय पहले माता वैष्णोंदेवी के दर्शन के लिए गए थे। इन सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की थीं। इस वीडियो में राघव शर्मा आगे चलते नज़र आ रहे हैं। पीछे एल्विश को देखा जा सकता है। आगे एक आदमी राघव की कॉलर पकड़ कर बदतमीजी करते देखा जा सकता है। राघव हैरान हो जाते हैं और सवाल-जवाब करते हैं। इतने में एल्विश पीछे से ही भाग निकलते हैं। अब ये पूरा मामला क्या है फ़िलहाल इसकी जांच चल रही है।

    बता दें, बिग बॉस OTT 2 का ख़िताब जीतने के बाद एल्विश अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में आये थे। बाद में सेलेब्रिटी पर सांप के जहर को बेंचने और खरीदने का भी आरोप लगा था। उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। एल्विश इस साल के सबसे ज्यादा चर्चित नाम रहे। यूट्यूब की दुनिया से उठ कर अचानक OTT प्लेटफार्म पर उनकी एंट्री ने फैंस को खुश कर दिया। अब एल्विश को नए प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags