बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव के हाथ लगा ये बड़ा प्रोजेक्ट, पहुंच गए चंडीगढ़

    एल्विश यादव अपने नए प्रोजेक्ट के लिए पहुंचे चंडीगढ़, खुद व्लॉग में दिए ये अपडेट्स

    बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव के हाथ लगा ये बड़ा प्रोजेक्ट, पहुंच गए चंडीगढ़

    बिग बॉस ओटीटी 2 विनर बनने के बाद एल्विश यादव हर तरफ छाए हुए हैं। बिग बॉस में उन्होंने इतिहास रच दिया था। दरअसल उनकी एंट्री तब हुई जब बिग बॉस ओटीटी 2 को एक्सटेंड किया गया। एल्विश ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। बिग बॉस में अब तक कोई भी वाइल्ड कार्ड वाला कंटेस्टेंट शो नहीं जीता था लेकिन एल्विश जीत गए। एल्विश की जीत पर एक इवेंट हुआ था जिसमें मनोहर लाल खट्टर तक आए थे। 

    कई लोग सोच रहे होंगे कि इस फेम के बाद एल्विश को क्या और भी प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं या नहीं। तो एल्विश ने खुद एक व्लॉग मंगलवार को शेयर किया है जिसमें उन्होंने दिखाया कि वो अपने घर से निकलकर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ में वो एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाले हैं। लेकिन उन्होंने ये भी क्लियर कर दिया कि वो अभिषेक मल्हान और जिया शंकर के साथ शूट नहीं कर रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि वो कोई अलग प्रोजेक्ट है जिसमें वो है ही नहीं। एल्विश खुद का अपना अलग प्रोजेक्ट शूट कर रहे हैं जबकि अभिषेक और जिया तो गोवा पहुंचे हुए हैं और वो अपना एक अलग म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे हैं। खबरें थीं कि एल्विश, अभिषेक और जिया किसी एक प्रोजेक्ट में साथ आने वाले हैं लेकिन एल्विश ने अपने व्लॉग में इन खबरों को गलत बताया है।

    एल्विश यादव को फिलहाल म्यूजिक वीडियोज तो मिलना शुरू हो गए हैं लेकिन देखना होगा कि क्या वो किसी और रिएलिटी शोज में भी नजर आते हैं या नहीं। क्योंकि अकसर बिग बॉस से निकलकर कंटेस्टेंट्स को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी जाते हुए देखा गया है।

    बाकी इस दौरान एल्विश यादव अपने बिग बॉस ओटीटी 2 के दोस्तों के साथ टच में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने मनीषा रानी से एक वीडियो कॉल किया था और टोनी कक्कड़ के साथ रिलेशनशिप में होने को लेकर उनकी टांग खींची थी। जबकि इससे पहले एल्विश यादव ने जिया शंकर को पुलिस वाला बनकर कॉल किया था और उन्हें प्रैंक करके डरा दिया था।

    Tags