इंडियन पुलिस फोर्स: रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेब्यू वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज!

    रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेब्यू वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की रिलीज डेट आई सामने

    इंडियन पुलिस फोर्स: रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेब्यू वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज!

    रोहित शेट्टी इन दिनों लगातार अपनी डेब्यू वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स पर काम कर रहे हैं। इस वेब सीरीज पर पिछले 1 साल से शूटिंग चल रही है। सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी भी अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज अमजेन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं थी। लेकिन अब वेब सीरीज की रिलीड डेट सामने आ रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन पुलिस फोर्स इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। रोहित शेट्टी ने इस बार ओटीटी पर भी कॉप यूनिवर्स दिखाया है। वो पुलिस वालों के एक्शन्स और बहादुरी को स्क्रीन पर लेकर आएंगे। रोहित शेट्टी की सीरीज से पिछले कुछ समय में कुछ कुछ अपडेट्स भी आ चुके हैं। रोहित शेट्टी तो इसके शूट में घायल भी हो गए थे। उनके अंगूठे में चोट लग गई थी। लेकिन वो बहुत जल्द ही वापस आ गए थे।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शादी के बीच में इस सीरीज से ब्रेक लिया था। एक्टर अपनी शादी से पहले से इस सीरीज में काम कर रहे थे। शादी के बाद फिर उन्होंने काम शुरू किया था। वो पिछली बार फिल्म मिशन मजनू में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए थे। अब एक्टर को लोग इस सीरीज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

    वहीं रोहित शेट्टी भी इस सीरीज को काफी बड़े स्तर पर लेकर आ रहे हैं। वो इस सीरीज के तुरंत बाद खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में भी लग जाएंगे। खतरों के खिलाड़ी 13 को लोग काफी इंतजार कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी के पास अजय देवगन की सिंघम 3 भी है। इस फिल्म पर भी डायरेक्टर इसी साल काम करेंगे। इस बार वो फिल्म में दीपिका पादुकोण को भी पुलिस के रोल में दिखाएंगे। 

    Tags