उर्फी जावेद को ब्लैकमेल करने वाले शख्स हुआ गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस को कहा-शुक्रिया

    उर्फी जावेद को जो शख्स ब्लैकमेल कर रहा था वो आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए खुद उर्फी ने मुंबई पुलिस का शुक्रियादा किया है।

    <p>उर्फी जावेद को ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार</p>

    उर्फी जावेद को ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार

    अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद इस बार किसी और वजह के चलते चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उर्फ ने एक पोस्ट शेयर करके पंजाबी इंडस्ट्री के एक शख्स पर ब्लैकमेलिंग और मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि इस मामले में मुंबई पुलिस की तरफ से कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है। लेकिन आज उर्फी ने एक पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वो मुंबई पुलिस का आभार जताती हुई दिखाई दी हैं। 

    रविवार के दिन उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ओबोद अफरीदी नाम के एक आदमी की तस्वीर शेयर की थी। उसके साथ उन्होंने वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए थे। उसके साथ उर्फी ने ये आरोप लगाया था कि वो आदमी उन्हें ब्लैकमेल करने का काम कर रहा है। साथ ही शारीरिक संबंध बनाने की भी मांग कर रहा है। उर्फी ने ये भी बताया था कि वो आदमी पंजाब इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। साथ ही उर्फी मुंबई पुलिस पर भी अपनी गुस्सा निकालती हुई नजर आई। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मैंने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन 14 दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। मैं बेहद निराश हूं। मैंने मुंबई पुलिस के बारे में कई अच्छी बातें सुन रखी हैं, लेकिन इस आदमी के प्रति उनका रवैया अजीब है।' 

    आज लेकिन उर्फी ने मुंबई पुलिस का शुक्रियादा किया है। उन्होंने कुछ वक्त पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर ओबेद की तस्वीर शेयर करते हुए मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया। क्योंकि पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- गुड़ न्यूज। मेरे साथ छेड़छाड़ करने वाला यह शख्स आखिरकार सलाखों के पीछे है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मुंबई पुलिस। मुंबई पुलिस के इस एक्शन से उर्फी काफी ज्यादा खुश है। 

    Tags