Temptation Island : शो में तिगड़म मचाने आए एल्विश-अभिषेक, कपल्स में फूट डालने का बनाया तगड़ा प्लान

    Bigg Boss Ott 2 में एक साथ धमाल मचाने के बाद पहली बार किसी शो में नज़र आएंगे एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान। दोनों टेम्पटेशन आइलैंड में खूब तिगड़म मचाते के साथ कपल्स के बीच फूट डालते नज़र आएंगे।   

    Temptation Island : शो में तिगड़म मचाने आए एल्विश-अभिषेक, कपल्स में फूट डालने का बनाया तगड़ा प्लान

    फेमस रियलिटी शो टेम्पटेशन आइलैंड एक ऐसा शो है जिसने कुछ ही दिनों में Ott पर तहलका मचा दिया है। और आए दिन अपने ट्विस्ट और टर्न से फैंस को भी खूब एंटरटेन कर रहा है। शो के बीते कई एपिसोड्स में काफी ड्रामा और फ़्लर्ट देखने को मिला जो फैंस को काफी पसंद भी आया। लेकिन शो में अब एक और धमाका देखने को मिलने वाला है। दरअसल Bigg Boss Ott 2 फेम अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की जोड़ी जिन्हें एक साथ देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। जल्द ही शो के आने वाले एपिसोड में एक साथ नज़र आने वाले हैं।

    मस्ती का लगाएंगे तड़का
    Bigg Boss Ott 2 फेम अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव ने शो से खूब फेम कमाया है। आज भी दोनों अपनी-अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में बने रहते हैं। Bigg Boss में दोनों की एक साथ की गई मस्ती और नोक-झोक ने फैंस का खूब प्यार बटोरा था। जिससे आज भी उनके चाहने वाले उन्हें एक साथ देखने का इंतज़ार करते हैं। तो आप सभी को बता दें, कि आपका इंतज़ार खत्म होने जा रहा है क्योंकि फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव टेम्पटेशन आइलैंड के आगले एपिसोड में एक साथ नज़र आने वाले हैं। इस खबर से यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो का नेक्स्ट एपिसोड काफी मज़ेदार होने वाला है। यहीं प्रोमो के मुताबिक दोनों शो में खूब मस्ती करने वाले हैं जिससे कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ आपको भी काफी मज़ा आएगा।                                                                

    कपल्स में डालेंगे फूट
    आप सभी को यह तो पता है कि जहां एल्विश और अभिषेक साथ हों वहां मस्ती न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। दरअसल शो के प्रोमो के मुतबिक एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान आइलैंड के अंदर जाएंगे और सभी कंटेस्टेंट्स को कुछ खूफिया टास्क देंगें जिससे विला में काफी हंगामा देखने को मिल सकता हैं। आपको बताते चलें कि इन दोनों के इन टास्क से विला में जो न्यू कनेक्शन बन रहे हैं उनपर या कपल्स के रियल कनेक्शन पर भी कुछ बुरा असर पड़ सकता है जिसे देखना काफी मज़ेदार होने वाला।       

    Tags