बिग बॉस 17 के घर को टक्कर देगा 'टेंपटेशन आईलैंड इंडिया' का ये लग्जरी हाउस, देखिए पूरा हाउस टूर

    Temptation Island India: करण कुंद्रा और मौनी रॉय के शो की दिखी पहली झलक, इस शानदार घर में रहेंगे कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 17 के घर को टक्कर देगा 'टेंपटेशन आईलैंड इंडिया' का ये लग्जरी हाउस, देखिए पूरा हाउस टूर

    इंडिया में भी अब डेटिंग रिएलिटी शो 'टेंपटेशन आईलैंड इंडिया' शुरू होने जा रहा है। यहां कपल्स के प्यार का इम्तिहान होगा। शो को करण कुंद्रा और मौनी रॉय होस्ट करेंगे। शो से लगातार कुछ ना कुछ अपडेट्स सामने आ रहे हैं और अब शो के हाउस का फर्स्ट लुक सामने आया है जहां पर कंटेस्टेंट्स रहेंगे। इंडिया में ये शो पहली बार हो रहा है और इसलिए मेकर्स ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। शो का घर बिग बॉस 17 के घर को टक्कर दे रहा है। घर काफी लग्जरी दिखाया गया है। 

    ये घर एक बड़ी सी प्रॉपर्टी पर बना है। वीडियो में घर लीविंग एरिया, बेडरूम, पूल साइड और मेकअप रूम के साथ पूरे घर की झलक दिखाई गई है। ये घर दिखने में वाकई काफी शानदार है। टेंपटेशन आईलैंड इंडिया का हाउस टूर आप यहां देख सकते हैं।

    एल्विश यादव की एंट्री कंफर्म

    वैसे तो शो को करण कुंद्रा और मौनी रॉय होस्ट कर रहे हैं लेकन अब शो में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव भी कंफर्म हो गए हैं। उन्होंने इस शो के बारे में बात करते हुए कहा, ''''मैं टेंपटेशन आइलैंड इंडिया का हिस्सा बनकर बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे पसंद है कि यह शो कितना ईमानदार है। जब आप किसी रिश्ते में होते हैं, तो कभी-कभी आपको यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत होती है कि आपका रिश्ता कितना मजबूत है और क्या आप अपने साथी पर भरोसा कर सकते हैं। यह शो आपको ऐसा करने में मदद करता है, ताकि आप देख सकें कि आपका साथी वास्तव में आपके लिए सही है या नहीं। ये आपके रिश्ते को समझने का एक साफ तरीका है।''

    इस नए शो का फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। आप इसे जियो सिनेमा एप पर 3 नवंबर से रात 8 बजे से देख पाएंगे। देखना होगा कि ये शो कितना पॉपुलैरिटी हासिल करता है।

    Tags