अर्जुन बिजलानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में एक साथ दिखीं मौनी, निया, सनाया ईरानी समेत ये एक्ट्रेसेज

    अर्जुन बिजलानी के बर्थडे में मौनी-निया और सनाया एक साथ 

    अर्जुन बिजलानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में एक साथ दिखीं मौनी, निया, सनाया ईरानी समेत ये एक्ट्रेसेज

    टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर एक्टर के जश्न में शामिल होने टीवी की सबसे बड़ी हीरोइने एक साथ नज़र आईं। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी नागिन सीरियल की को-एक्ट्रेस मौनी रॉय, निया शर्मा, सना मकबूल, सनाया ईरानी, निक्की समेत कई एक्ट्रेस नज़र आ रही हैं। अर्जुन ने अपनी इन हीरोइन को अपना लेडी लक बताया। पहले ये तस्वीर देखिये-

    अर्जुन टीवी के कई एक्टर्स के साथ अपना अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। उन्हें अक्सर अपनी इन हीरोइन के साथ पार्टी इवेंट में स्पॉट किया जाता है। यहां तक कि जब टीवी एक्टर्स को सपोर्ट करने की बात आती है तो अर्जुन सबसे पहले आगे आते हैं। यही वजह है कि अर्जुन के हर जश्न में उनके ये करीबी दोस्त जरुर शामिल होते हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो लंबे समत तक टीवी रियलिटी शो होस्ट करने के बाद अब सीरियल में बतौर लीड हीरो नज़र आ रहे हैं। प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति नाम के शो में नज़र आ रहे हैं। इस शो में एक्टर निक्की के साथ अर्जुन की केमिस्ट्री को पसंद किया जा रहा है।

    बता दें, हाल में अर्जुन ने बिग बॉस 17 में नज़र आ रही अंकिता लोखंडे के एक विवादित कमेंट के खिलाफ अपनी बात रखी थी। एक्टर के इस कमेंट के लिए नहे सोशल मीडिया पर तारीफें मिली थीं। उम्मीद है आगे भी अपनी राय रखते हैं।

    Tags