The Great Indian Code: TVF ले आया टेक्नोलॉजी की दुनिया पर बेस्ड सबसे बड़ा शो, IT सेक्टर में आई क्रांति को अब मिली पहचान

    TVF ने बनाया है अब तक सबसे बड़ा शो, IT सेक्टर में आई क्रांति और असली हीरोज़ की कहानी को किया पेश 

    The Great Indian Code: TVF ले आया टेक्नोलॉजी की दुनिया पर बेस्ड सबसे बड़ा शो, IT सेक्टर में आई क्रांति को अब मिली पहचान

    The Great Indian Code -TVF या द वायरल फीवर हमेशा शानदार शोज़ और वेब सीरीज से ऑडियंस को एंटरटेन करता आया है। IMDb की टॉप शोज़ की लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम TVF के शोज़ और वेब सीरीज के हैं। अब इस लिस्ट में जल्द एक और नाम ‘द ग्रेट इंडियन कोड’ जुड़ने वाला है।

    इस टीज़र की शुरुआत पुराने जमाने के CPU के डीवीडी ड्राइव में CD डालते हुए देखा जा सकता है। एक पुराना वीडियो, एक रेडियो जिसके म्यूजिक स्टेशन को फिक्स किया जा रहा है। आजकल तो कीबोर्ड और फ़ोन में टाइप करने का जमाना है। लेकिन इस टीज़र में आपको टाइप राइटर का इस्तेमाल करते हुए लोग नज़र आ रहे हैं। ये शो बेस्ड है मॉडर्न इंडिया की सबसे बड़ी क्रांति की। आईटी सेक्टर में आई ये क्रांति जिसने देश बदल दिया। देश के लोगों को असल में मॉडर्न बना दिया। अब गांव, देहात में फोन और कम्प्यूटर का इस्तेमाल होता है। ऐसी क्रांति जिसके बारे में अभी तक कोई भी फिल्ममेकर खुल कर बात नहीं कर पाया या आईटी सेक्टर में आई इस क्रांति को स्क्रीन पर दिखा पाया हो।

    द ग्रेट इंडियन कोड भारत के 970 और 80 के दशक की एक झलक दिखता है। एक झलक इस मॉडर्न इंडिया की भी दिखती है। आप दोनों समय के बीच तेजी से आये इस फर्क को समझ पाएंगे। खास बात ये है कि इस शो में भारत के उन हीरोज पर फोकस किया जायेगा जिनके आईडिया, विचार और पहल ने आईटी सेक्टर को हिला कर रख दिया था। TVF के इस शो को ऐस्पिरंट्स और पंचायत बनाने वाले मेकर्स ने बनाया है।

    द ग्रेट इंडियन कोड को अमेज़न प्राइम वीडियो पर दिखाया जायेगा। हालांकि, अभी तक रिलीज़ डेट नहीं आई है। इस शो को डायरेक्ट किया है पंचायत बनाने वाले दीपक कुमार मिश्रा ने। अरुणाभ कुमार ने श्रेयांश पांडे और विजय कोशी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

    Tags