सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा के पापा बने हैं वरुण धवन, सामने आई ये धांसू डिटेल्स

    प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल में हुआ वरुण धवन का कैमियो, सामने आईं ये शॉकिंग डिटेल्स

    सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा के पापा बने हैं वरुण धवन, सामने आई ये धांसू डिटेल्स

    प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मेडन स्टारर वेब सीरीज सिटाडेल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसका पांचवा एपिसोड शुक्रवार को आ चुका है। इस दौरान शो में आपको वरुण धवन का कनेक्शन भी देखने को मिलेगा। प्रियंका चोपड़ा राही से बात कर रही होती हैं और अगर आप ध्यान से सुनें तो ये राही की आवाज वरुण धवन की है।

    शो में राही गंभीर नादिया के पिता हैं। नादिया प्रियंका चोपड़ा का कैरेक्टर है। इस कॉल के बाद साफ हो गया है कि वरुण धवन इस वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल कर रहे हैं। जो जवानी में खुद एक स्पाई होता है लेकिन बाद में कथित तौर पर अपराधी बन जाता है। खबर है कि आखिरी एपिसोड में वरुण सामने आ सकते हैं। इससे इंडिया वाले सिटाडेल के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी।

    अभी इटली और इंडिया में भी सिटाडेल बन रही है। वरुण धवन का कनेक्शन इसीलिए ही दिखाया रहा है। इंडिया वाले वर्जन में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन नजर आएंगे। द फैमिली मैन के डायरेक्टर इंडिया के सिटाडेल को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के जरिए वरुण धवन वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे। सामंथा तो पहले राज एंड डीके के साथ द फैमिली मैन 2 में नजर आ चुकी हैं। 

    वरुण धवन वैसे पिछली बार फिल्म भेड़िया में नजर आए थे। अब वो इस वेब सीरीज के अलावा जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म बवाल में भी नजर आएंगे। वहीं प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल के अलावा 3 से 4 हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा वो बॉलीवुड में फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी और फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे।

    Tags