Who's Your Gynac trailer: ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद बनीं गायनेक, मजेदार है ट्रेलर

    सबा आजाद की नई वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर खुश हो जाएंगे ऋतिक रोशन

    Who's Your Gynac trailer:  ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद बनीं गायनेक, मजेदार है ट्रेलर

    एक्ट्रेस और म्यूजिशियन सबा आजाद एक और वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। उनकी इस वेब सीरीज का नाम हू इज योर गायनेक (Who's Your Gynac) है। इससे पहले सबा आजाद को रॉकेट बॉएज 2 नाम की वेब सीरीज में देखा गया था। अब वो अपनी अमेजन मिनी की नई सीरीज के साथ हाजिर हैं। इसमें वो लीड रोल कर रही हैं और एक गायनेक की भूमिका निभा रही हैं।

    ये एक कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज है। सबा आजाद इसमें डॉक्टर विदुषी का रोल कर रही हैं। डॉक्टर विदुषी की कहानी में उसके साथ उसके दो बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं। जो उसको उसकी इस जर्नी में मदद करते हैं। कहानी आगे बढ़ती है और एक के बाद एक विदुषी कई केस हैंडल करती हैं। लेकिन एक केस में उन्हें कॉम्पलिकेशन्स का सामना करना पड़ता है और उन्हें डांट भी पड़ती है लेकिन विदुषी भी कम नहीं है। वो चीजें ठीक करके ही मानती है।

    अब क्योंकि विदुषी जवान है तो एक लव एंगल तो बनता है। एक डॉक्टर ही उसे डायरेक्ट डेट करने के लिए पूछ लेता है लेकिन अब उसकी लव स्टोरी कितनी सक्सेस होती है वो तो सीरीज में ही पता चलेगा। क्योंकि इसमें अभी सारा फोकस तो करियर पर दिखाया गया है। चीजें खराब होने के बाद कैसे हैंडल की जाती है, वो विदुषी के कैरेक्टर से सीखा जा सकता है। 

    सबा आजाद की ये वेब सीरीज अमेजन मिनी पर 28 सितंबर को रिलीज होगी जिसे आप फ्री में देख सकते हैं। ट्रेलर रिलीज से पहले किसी को नहीं पता था कि सबा आजाद 'हू इज योर गायनेक' नाम की वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। उन्होंने सीधा ही अपनी सीरीज का नाम अपने इंस्टा पर शेयर कर दिया था। ये देखकर पहले तो हर कोई हैरान हो गया था कि सबा आजाद गायनेक के बारे में क्यों पूछ रही हैं। हालांकि ट्रेलर आने के बाद अब चीजें साफ हो गई हैं। 

    Tags