अब्दू रोजिक अपने नए गाने में 'बारिश' का मजा लेते आए नजर, अकेले ही रोमांटिक अंदाज में डूबे

    क्या अब्दू रोजिक के इस नए गाने को भी उतना ही प्यार मिलेगा, जितना पहले वालों को मिलता आया है? आपने देखा अब्दू का ये नया अंदाज?

    अब्दू रोजिक अपने नए गाने में 'बारिश' का मजा लेते आए नजर, अकेले ही रोमांटिक अंदाज में डूबे

    अब्दू रोजिक ने मानसून के मौसम में अपना नया गाना बारिश रिलीज कर दिया है। इस गाने में सिंगर सफेद कुर्ता पहने बारिश के मजे लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही अपनी एक डायरी में रखे एक पुराने गुलाब के जरिए अपने पुराने प्यार को भी याद करते नजर आए। अब्दू रोजिक इससे पहले भी अपने गाने इंडिया में रिलीज कर चुके हैं। उनका गाना 'प्यार' लोगों को खासा पसंद आया था और लोगों ने उसे खासा प्यार दिया था। 

    अब्दू रोजिक के इस नए गाने बारिश की बात करें तो इसके लिरिक्स वक्कास कादिर शेख ने ही लिखे हैं और इसे कंपोज भी किया है। लेकिन गाने में आवाज और वीडियो दोनों अब्दू रोजिक की है। अब्दू का ये वीडियो काफी क्यूट है। वो जिस तरह से बारिश में भीग कर इसका मजा ले रहे हैं, वो क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब्दू को पानी से वैसे भी काफी लगाव है। बिग बॉस 16 में भी वो जब मर्जी पूल में कूद जाया करते थे और इस गाने में भी वो बारिश में पूल के बगल में बैठकर मौज लेते नजर आ रहे हैं। 

    अब्जू रोजिक इंडिया में एक जाना माना नाम बन गए हैं। बिग बॉस 16 से उन्हें पूरा इंडिया जान गया है। अब अब्दू को तमाम रिएलिटी शोज में भी देखा जाता है। तजाकिस्तानी सिंगर को हाल के कुछ दिनों में खतरों के खिलाड़ी 13 में अपीयरेंस देते देखा गया था और इसके बाद वो सीधे बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखाई दिए थे। हालांकि वो कंटेस्टेंट बनकर नहीं बल्कि गेस्ट बनकर गए थे। वैसे अब्दू रोजिक ने मुंबई में अपना रेस्टोरेंट भी खोला है। जिसमें कई गेस्ट ने शिरकत की थी।

    अब हाल ही में अब्दू अपनी मंडली से मिले हैं। बीती रात अब्दू रोजिक साजिद खान, शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर और मान्या सिंह से मिले हैं। हालांकि उनकी मंडली में एमसी स्टैन और निमृत कौर आहलूवालिया नजर नहीं आईं।

    Tags