कैंसर ट्रीटमेंट के बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं सोनाली बेंद्रे, रेमो डिसूजा, मौनी रॉय होंगे 'DID लिल मास्टर्स' के जज

    सोनाली को आखिरी बार साल 2018 में 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़' को जज करते देखा गया था। इसी शो के दौरान उन्हें कैंसर होने की जानकारी मिली और वो शो बीच में छोड़ कर ईलाज के लिए न्यूयॉर्क चली गईं। अब सोनाली पहले से ठीक हैं और टीवी पर वापसी कर रही हैं।

    कैंसर ट्रीटमेंट के बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं सोनाली बेंद्रे, रेमो डिसूजा, मौनी रॉय होंगे 'DID लिल मास्टर्स' के जज

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे टीवी पर वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय और रेमो डिसूजा के साथ जी टीवी का डांस रियलिटी शो 'DID लिल मास्टर्स' जज करती दिखेंगी। सोनाली को आखिरी बार साल 2018 में 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़' को जज करते देखा गया था। इसी शो के दौरान उन्हें कैंसर होने की जानकारी मिली और वो शो बीच में छोड़ कर ईलाज के लिए न्यूयॉर्क चली गईं। अब सोनाली पहले से ठीक हैं और टीवी पर वापसी कर रही हैं।

    वहीं दूसरी तरफ मौनी रॉय भी करीब 5 साल बाद टीवी पर लौट रही हैं। नागिन 2 के बाद मौनी ने फिल्मों में हाथ अजमाया। अब शादी के बाद मौनी बतौर जज टीवी पर लौट रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने नए शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- ‘जो शो मुझे हमेशा से बहुत पसंद आया उस शो के पैनल का हिस्सा बनकर रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस नई यात्रा की शुरुआत में आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’ ये पहला मौका है जब मौनी को किसी रियलिटी शो में बतौर जज देखा जायेगा। देखिये प्रोमो-

    वहीं इस शो के सबसे खास जज हैं शानदार कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा। कोरियोग्राफर पहले भी कई सुपरहिट शो के जज रह चुके हैं। कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया है। और अब रेमो इस रियलिटी शो को जज करते दिखेंगे। शो के प्रोमो में रेमो को अपने ही बेफिक्र से अंदाज़ में देखा जा सकता है। उन्होंने काले रंग की टीशर्ट और जैकेट पहनी हुई है। वैसे पिछला साल रेमो और उनके परिवार के लिए दुखद रहा। एक्टर को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में ही रहना पड़ा। अब वो ठीक हैं और टीवी शो को जज करते दिखेंगे। वहीं इस हो को जय भानुशाली होस्ट करने वाले हैं। हाल में जय को बिग बॉस 15 में देखा गया था। शो के बाद अब जय इस नए प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। तो तैयार हो जाइये 'DID लिल मास्टर्स' के लिए।

    Tags