हर्षद अरोड़ा के बाद आयशा सिंह ने सीरियल गुम है किसी के प्यार में को कहा अलविदा, दुखी मन से फैंस ने कहा अलविदा

    आयशा सिंह ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। 

    <p>आयशा सिंह&nbsp;</p>

    आयशा सिंह&nbsp;

    स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल के अंदर जल्दी एक लीप दिखाया जाने वाला है। ऐसे में इससे जुड़े सितारों का पता जल्दी कटने वाला है। हाल ही में हर्षद चोपड़ा के सीरियल से विदाई लेने की बात सामने आई थी। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आयशा सिंह ने सबको हैरान कर देने वाला काम किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन जो दिया है उसे पढ़ने के बाद उनके चाहने वालों के होश उड़ गए हैं। 

    एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरें सीरियल गुम है किसी के प्यार के सेट से शेयर की है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। पिंक कलर की साड़ी में वो कमाल की दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में वो अलग-अलग पोज मारती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की स्माइल आपका दिल जीतने लेने के लिए काफी है। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- आखिर के कुछ पल। आयशा सिंह के इस कैप्शन ने लोगों के बीच टेंशन बढ़ा देने का काम कर दिया है। यहां देखिए आयशा सिंह द्वारा शेयर किया गया पोस्ट। 

    आयशा सिंह की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हम आपको बहुत मिस करेंगे। लेकिन खुशी इस बात की भी है कि आप इस टॉक्सिक शोज से आजाद हो गए हैं। आगे के भविष्य के लिए शुक्रिया। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- आयशा! आप हमेशा हमारे दिल में एक ईमानदार और प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में रहेंगी। हम आपकी सादगी पसंद करते हैं और हमेशा आपका साथ देते हैं। आपके भविष्य के प्रयासों में आपको शुभकामनाएं। भगवान आपका भला करे।

    Tags