ऐश्वर्या शर्मा ने पति नील भट्ट को अपने साथ पॉपुलर गाने Kaavaalaa पर नचाया, वीडियो वायरल

    पत्नी ऐश्वर्या के इशारों पर नाचे नील भट्ट, वीडियो देख दिल खुश हुआ 

    ऐश्वर्या शर्मा ने पति नील भट्ट को अपने साथ पॉपुलर गाने Kaavaalaa पर नचाया, वीडियो वायरल

    गुम है किसी के प्यार में नज़र आने वाली पाखी उर्फ़ ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में धमाका कर रही हैं। एक्ट्रेस को उनके जबरदस्त स्टंट परफॉरमेंस के लिए पसंद किया जा रहा है। ऐश्वर्या फिनाले तक का एपिसोड शूट कर वापस मुंबई आ गई हैं और दिन दिनों पति विराट यानी नील भट्ट के साथ छुट्टियां मना रही हैं।

    एक्ट्रेस ने लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें डांस करते हुए नील भट्ट ने भी ज्वाइन किया है। दोनों पॉपुलर और ट्रेंडिंग गाने ‘Kaavaalaa’ पर डांस करते दिख रहे हैं।

    इस वीडियो में ऐश्वर्या ने खूबसूरत वाइट और पिंक फ्लावर वाली ड्रेस पहनी है। वहीं नील को ब्लैक शर्ट के साथ ग्रे शॉर्ट पैंट में देखा जा सकता है। दोनों का ये खूबसूरत डांस वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    बता दें, पिछले कुछ महीनों पहले तक दोनों सीरियल गुम है किसी के प्यार में हस्बैंड वाइफ के किरदार में देखे जा रहे थे। शो बीच में ही छोड़ कर ऐश्वर्या ने खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनना जरुरी समझा। अब उनका ये फैसला सही साबित हुआ है। शो में उनकी मौजूदगी को आम फैंस के साथ सेलेब्स कंटेस्टेंट, होस्ट रोहित शेट्टी भी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कई स्टंट में शो के लड़कों तक को पीछे छोड़ दिया है। वहीं गुम है किसी के प्यार की कहानी से नील के किरदार विराट का अंत हो गया है। अब नई जेनेरेशन कहानी को आगे बढ़ा रही है। ऐसे में नील को नए शो में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags