पति नील भट्ट संग ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर की दिल जीत लेने वाली तस्वीरें, देखकर फैंस बोले- इसी पल का इंतजार था

    ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के साथ अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमे वो कमाल के लग रहे हैं।

    पति नील भट्ट संग ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर की दिल जीत लेने वाली तस्वीरें, देखकर फैंस बोले- इसी पल का इंतजार था

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस वक्त काफी कुछ होता हुआ दिखाई दे रहा है। सीरियल की कहानी पाखी, विराट और सई की जिंदगी के आसपास घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। पाखी विराट और अपने बेटे वीनू को किसी भी हाल में छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। भले ही विराट और पाखी के बीच में सीरियल के अंदर लड़ाई देखने को मिल रही है। लेकिन असल जिंदगी में विराट और पाखी का रोल निभाने वाले ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट एक-दूसरे पर हमेशा प्यार लुटाते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस कपल ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो कमाल की नजर आ रहे हैं। 

    दरअसल ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर पति नील भट्ट के साथ तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन तस्वीरों में कपल काफी प्यारे लग रहे हैं। पहली तस्वीर में ऐश्वर्या और नील मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में नील और ऐश्वर्या एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। तीसर तस्वीर में ये कपल दोनों प्यारा सा पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी यहां देखिए ऐश्वर्या शर्मा औऱ नील भट्ट से जुड़ी तस्वीर यहां। 

    ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी औऱ नील भट्ट की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- तेरे प्यार में तेरे प्यार में। दुआ मांगता है बस भीगे-भीगे-भीगे। ऐश्वर्या शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस कई तरह कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मस्त-मस्त। आज का दिन सबसे खास है मेरे लिए आप दोनों की तस्वीर देखी। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- सुंदर निरागस रूप हे तुझे। तीसरे यूजर ने लिखा- कितना प्यार कोई कैसे लग सकता है। चौथे यूजर ने कमेंट कर लिखा- मेरी जान ऐश्वर्या। 

    Tags