Anupamaa: पारस कलनावत और हर्षद चोपड़ा के आरोपों पर पहली बार राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

    हाल ही में अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन शाही ने पारस कलनावत और हर्षद चोपड़ा के आरोपों पर चुप्पी तोड़ डाली है। 

    Anupamaa: पारस कलनावत और हर्षद चोपड़ा के आरोपों पर पहली बार राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

    अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर राजन शाही अक्सर अपने शोज की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते 2 साल में कई बार राजन शाही और उनके शोज का नाम विवादों में आ चुका है। कुछ समय पहले ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार हर्षद चोपड़ा ने राजन शाही की टीम पर आरोप लगाए थे। जिससे पहले अनुपमा स्टार पारस कलनावत ने भी राजन शाही पर भेदभाव करने का दावा किया था। पारस कलनावत ने तो राजन शाही के साथ साथ सीरियल अनुपमा की टीम को भी लपेटे में ले लिया था। 

    पारस कलनावत ने दावा किया था कि राजन शाही के शोज के सेट का माहौल बहुत ज्यादा खराब है। हालांकि कभी भी राजन शाही ने इस आरोपों पर चुप्पी नहीं तोड़ी। हाल ही में राजन शाही ने खुद पर लग रहे आरोपों पर एक बड़ा बयान दे दिया है। राजन शाही ने दावा किया है कि इन सभी आरोपों में कोई भी दम नहीं है। टेलीचक्कर से बात करते हुए राजन शाही ने कहा, 'मेरी टीम के सभी लोगों से बनती है। मेरी टीम में ही एक ग्रुप बन गया है। मैं इन लोगों का नाम नहीं लेने वाला। इन लोगों ने मिलकर मेरी इमेज खराब की है।'

    आगे राजन शाही ने कहा, 'मैं कभी भी किसी सितारे से फालतू बात नहीं करता। मैने बहुत से सितारो के साथ काम किया है। मेरे सबके साथ अच्छे रिश्ते हैं। मैंने तो भट्ट साहब के साथ भी काम किया है। भट्ट साहब का मानना था कि अपने एक्टर्स से प्यार करो। उनको इज्जत देना बहुत जरूरी है। हम कितनी भी मेहनत कर ले लेकिन हमारे शो का चेहरा वही सितारे रहने वाले हैं। हां ये बात सही है कि कभी कभी सितारों की गलतियों पर उंगली उठानी पड़ जाती है। मैंने आज तक किसी इंटरव्यू में किसी की बुराई नहीं की है।'

    Tags