अर्जुन बिजलानी नए सीरियल शिव शक्ति में इस हसीना के साथ करेंगे रोमांस, जानिए डिटेल्स

    अर्जुन बिजलानी के सीरियल में हुई इस लीड एक्ट्रेस की एंट्री, जी टीवी पर जल्द आएगा ये सीरियल

    अर्जुन बिजलानी नए सीरियल शिव शक्ति में इस हसीना के साथ करेंगे रोमांस, जानिए डिटेल्स

    टीवी शोज की दुनिया से एक और नया अपडेट सामने आया है। एक्टर अर्जुन बिजलानी टीवी शो शिव शक्ति में लीड रोल निभा रहे हैं। ये शो जी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। शो के नए अपडेट के मुताबिक अर्जुन बिजलानी को अपनी नई लीड एक्ट्रेस मिल गई हैं जिनके साथ वो शो में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शिव शक्ति शो में मैडम सर सीरियल की भाविका शर्मा नजर आएंगी। उनका इस शो में नाम कंफर्म बताया जा रहा है। शो को प्रतीक शर्मा के स्टूडियो एलएसडी द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। एक्ट्रेस को मैडम सर के अलावा सीरियल जीजी मां और परवरिश में भी देखा गया है। 

    वहीं शो के लीड एक्टर की बात करें तो अर्जुन बिजलानी ने शो के लिए अपनी पूरी तैयारी शुर कर दी है। एक्टर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। वो काफी समय से छोटे पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। हालांकि उन्हें स्पेशल अपीयरेंस और कैमियो में शो नागिन, उड़ान और तेरे इश्क में घायल में देखा गया है। जबकि एक्टर पिछली बार सीरियल तेरे इश्क में मरजावां में नजर आए थे। ये शो साल 2019 में टेलीकास्ट हुआ था। 

    अर्जुन को खतरों के खिलाड़ी 11 में भी देखा गया था। उन्होंने ये सीजन जीता भी था। अब एक्टर फिल्मों में भी हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि एक्टर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल मे हैं। फिल्म को करण जौहर बाद डायरेक्ट कर रहे हैं।

    वहीं बात करें उस नए शो कि जिसमें अर्जुन और भाविका नजर आएंगे तो फिलहाल शो की तैयारी जोरो पर हैं। हालांकि शो के टेलीकास्ट डेट की खबरें अभी नहीं आई हैं। क्या आप अर्जुन बिजलानी का कमबैक देखने के लिए एक्साइटेड हैं?

    Tags