अर्जुन बिजलानी को हुई पथरी, इमरजेंसी में करानी पड़ रही है सर्जरी

    अर्जुन बिजलानी को पेट में हुआ जोरों का दर्द, अस्पताल में सर्जरी कराने की आई नौबत

    arjun bijlani

    arjun bijlani

    टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की हेल्थ इन दिनों अच्छी नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तबियत के बारे में खुद ही अपडेट दिया है। एक्टर की एक इमरजेंसी सर्जरी होने वाली है। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पेट में पथरी और इस वक्त एक्टर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने मीडिया पोर्टल से बात करे हुए कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है और एक्टर ने फैंस को मैसेज दिया है कि सभी लोग उनकी स्पीडी रिकवरी की कामना करें।

    अर्जुन ने कहा, ''पेट में तेज दर्द की वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं अभी एक्स-रे के लिए जा रहा हूं। डॉक्टर कल सुबह एक इमरजेंसी सर्जरी करने जा रहे हैं।''

    वैसे एक्टर ने अस्पताल से अपने एक हाथ की फोटो शेयर की है जिसमें उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ है। वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''जो होता है अच्छे के लिए होता है।''

    अर्जुन बिजलानी पेट में दर्द की वजह से अपने शो के सेट पर भी नहीं पहुंचे थे। शुक्रवार को ही उन्होंने महाशिवरात्रि के दिन फैंस को अपनी वीडियो के साथ शुभकामनाएं शेयर की थीं। फैंस ने इसी वीडियो पर अर्जुन को शुभकामनाएं दीं और अपने एक्टर को जल्द ठीक होने की कामनाएं की। लोग कह रहे हैं कि वो सर्जरी के बाद जल्दी से ठीक होकर आ जाएं।

    बता दें इन दिनों अर्जुन बिजलानी 'प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति'के साथ जुड़े हुए हैं। शो में अर्जुन बिजलानी के अलावा निक्की शर्मा, संजय स्वराज, निमिषा वखारिया और सीमा पांडे अहम रोल मे हैं।

    अर्जुन बिजलानी को उनके तमाम शोज के लिए जाना जाता है। एक्टर लेफ्ट राइट लेफ्ट, मिले जब हम तुम, मेरी आशिकी तुम से ही, नागिन, कवच, परदेस में है मेरा दिल इश्क में मरजावां, इश्क में मरजावां और रूहानियत जैसे शोज में अपना जलवा दिखा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई रिएलिटी शोज होस्ट भी किए हैं। जैसे डांस दीवाने, डांस दीवाने 2, किचन चैंपियन 5, इंडियाज गॉट टैलेंट 9 और स्प्लिट्सविला X4 में वो सनी लियोनी के साथ को-होस्ट थे।

    Tags