शहनाज़ गिल के डांस वीडियो आसिम रियाज ने कर दिया ऐसा कमेंट, भड़क गए फैंस

    शहनाज़ गिल के डांस वीडियो आसिम रियाज ने कर दिया ऐसा कमेंट, भड़क गए फैंस

    बिग बॉस 13 फेम शहनाज़ गिल अभी तक कि सबसे पॉपुलर कॉन्टेस्ट रही हैं। उन्हें हमेशा हंसते मुस्कुराते, लोगों को एंटेरटेन करते हुए देखा गया है। लेकिन सीजन के इन सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ के बाद जैसे एक्ट्रेस किसी गहरे सदमे में चली गई थीं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया से गायब थीं और कुछ समय के लिए अपने काम से भी ब्रेक ले चुकी थी। अब हाल में एक्ट्रेस को अपमी मैनेजर कुशल जोशी की इंगेजमेंट सेरेमनी में देखा गया थ। वैसे इस सेरेमनी में कश्मीरा शाह, परितोष त्रिपाठी जैसे अन्य कलाकार भी शामिल थे। लेकिन सभी की निगाहें शहनाज़ पर टिकी रहीं। यहां की एक्ट्रेस को 'झिंगाट' गाने पर डांस करते हुए भी देखा गया था। एक्ट्रेस को लंबे समय बाद इतना खुश देख सिडनाज़ के फैंस भी खुश थे। लेकिन ये खुशी बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज को शायद अच्छी नहीं लगी।

    आसिम ने एक ट्वीट करते हुए शहनाज़ का नाम लिए बिना उनके डांसिंग वीडियो पर कमेंट कर दिया जो शायद अब सिडनाज़ के फैंस को अच्छा नहीं लग रहा। आसिम ने लिखा-'कुछ डांस वीडियोज देखे, लोग जल्दी अपने लोगों को भूल कर मूव ऑन कर लेते हैं। क्या बात…क्या बात। नई दुनिया।'

    आसिम के इस वीडियो पर कई लोगों ने कॉमेंट कर उन्हें फटकार लगाई है। कुछ ने लिखा है कि एक बुरे वक्त के बाद सबको आगे बढ़ने का अधिकार है। एक यूजर ने लिखा-क्या वह हमेशा रोती ही रहेगी. अगर उन्हें पार्टी में बुलाया जाएगा तो क्या वो वहां पर जाकर रोती. तुम्हें बुलाया जाता तो क्या तुम भी वही करते? दूसरे यूजर ने लिखा-अगर किसी ने अपने किसी खास को खो दिया तो क्या उसे कोई हक नहीं बनता अपनी जिंदगी जीने का। क्या वो पूरी जिंदगी इसी दुख में रहे कि सिद्धार्थ उनके साथ नहीं है। प्लीज जरा सोच ठीक कीजिए।

    बता दें, इस साल 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने सभी ओ हैरान कर दिया था। एक्टर को हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक्टर की मौत का सदमा उनके परिवार के साथ शहनाज़ को भी हुआ। एक्ट्रेस ने लंबे अर्से तक अपने आप को दुनिया से दूर रखा। अब वो वापस ज़िंदगी मे लौटने की कोशिश कर रही हैं।

    Tags