अनुपमा बनाने वाले मेकर्स का नया शो 'बातें कुछ अनकही सी' होगा टीवी का सबसे बड़ा म्यूजिकल फिक्शन शो

    ये शो होगा अबतक की सबसे अनोखी लव स्टोरी पर बेस्ड 

    अनुपमा बनाने वाले मेकर्स का नया शो 'बातें कुछ अनकही सी' होगा टीवी का सबसे बड़ा म्यूजिकल फिक्शन शो

    प्रोड्यूसर राजन शाही हमेशा से ऑडियंस के आगे नया कंटेंट, फ्रेश कहानी परोसते आये हैं। चैनल पर लंबी सक्सेसफुल जर्नी के बाद अब एक अनोखा शो लाया जा रहा है। इस शो की खासियत फ्रेश कहानी के साथ म्यूजिकल टच होगा जो ऑडियंस को अपने से बांध लेगा। मोहित मलिक और सायली सालुंखे कस्टारर इस शो का ना है 'बातें कुछ अनकही सी'

    राजन शाही का ये शो उनकी पहली मैच्योर कहानी होगी जो एक अद्भुत आवाज वाली लड़की के जीवन और प्यार के बारे में है, जो सभी मुश्किलों के बीच म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। राजन शाही ने स्टारप्लस के साथ कुछ अद्भुत परिवारिक शोज की खूबसूरत शोज पेश किये हैं, जिसमे अनुपमा, बिदाई, ये रिश्ते हैं प्यार के, तेरे मेरे शहर, मन की आवाज प्रतिज्ञा, और ये रिश्ता क्या कहलाता है, का नाम शामिल है, ऐसे में वे एक बार फिर से बातें कुछ अनकहीं सी के साथ नए रिकॉर्ड्स बनाने के लिए तैयार हैं।

    मोहित मलिक और सायली सालुंखे की स्टारर ये एक म्यूजिकल, फिक्शनल लव स्टोरी है, जो अलग-अलग बैकग्राउंड के दो मिडिल एज लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जब मिलते हैं तो दुनिया के बारे में उनके विचार कैसे टकराते हैं और म्यूजिक उनके इस सफर में एक अहम रोल निभाता है।

    वैसे स्टार प्लस, जो हमेशा से लोगों के क्वालिटी कंटेंट दिखाने के लिए जाना जाता रहा है, और समय के साथ, जो समाज में नेक विचार बन गया, इस शो के साथ वे फिर से समाज में एक नई चर्चा के लिए दरवाजे खोल रहा हैं जो लोगों को न सिर्फ लेट शादी के बारे में शिक्षित करने में मदद करेगा, बल्कि करियर पर फोकस करने में भी हेल्प करने वाला है। यह शो बड़े पैमाने पर मिलेनियल्स के दर्शकों को पसंद आएगा।

    Tags