सोते सोते बेड से लुढ़कीं भारती सिंह, मसाज करवाने के चक्कर में तुड़वाईं अपनी हड्डियां

    हाल ही में टीवी की जानीमानी कॉमेडियन भारती सिंह ने खुलासा किया है कि बेड से गिरने की वजह से भारती सिंह को चोट लग गई है।

    सोते सोते बेड से लुढ़कीं भारती सिंह, मसाज करवाने के चक्कर में तुड़वाईं अपनी हड्डियां

    भारती सिंह टीवी की टॉप कॉमेडियन्स में से एक हैं। भारती सिंह अपने फैंस को हंसाने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। यही वजह है जो भारती सिंह आज टीवी की दुनिया पर राज कर रही हैं। मां बनने के बाद भी भारती सिंह के कदम पीछे नहीं हटे हैं। इसी बीच भारती सिंह एक हादसे का शिकार हो गई हैं। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो भारती सिंह ने अपनी कमर में चोट लगवा ली है। दरअसल हाल ही में भारती सिंह अपने कमरे में सो रही थीं। इस दौरान भारती सिंह अपने बेड से नीचे गिर गईं। 

    जिसके बाद भारती सिंह की कमर में चोट लग गई। इस बात का खुलासा खुद भारती सिंह ने ही किया है। अपनी चोट का जिक्र करते हुए भारती सिंह ने बताया, मेरी कमर में इस समय बहुत दर्द है। मैं कल बेड से नीचे गिर गई थी। मैं उस समय हेड मसाज ले रही थी। इस दौरान मुझे याद ही नहीं रहा कि मैं बेड के किनारे पर बैठी हुई थी। मेरा फोन बेड के किनारे चार्ज हो रहा था। 

    आगे भारती सिंह ने कहा, जैसे ही मैंने फोन उठाने की कोशिश की मैं गिर गई। मैं खुद के गिरने पर बहुत हंस रही थी। बाद में मुझे एहसास हुआ कि मेरी कमर में चोट लग गई है। मैं इतनी जोर से गिरी कि मैं बता नहीं सकती। एक मोटी लड़की होने के नाते गिरो तो हंसी आ ही जाती है। मैं तो बहुत ही बद्तमीज हूं इन मामलों में मोटी होने की वजह से मुझे कोई नहीं उठा पाता। ऐसे में मैं खुद ही हंसते हंसते उठ जाती हूं।

    अब गिरने का खामियाजा भारती सिंह को भुगतना पड़ रहा है। डॉक्टर ने भारती सिंह को आराम करने के लिए बोला है। एक्सरे रिपोर्ट की मानें तो भारती सिंह को कमर में गंभीर चोट लगी है। जैसे ही गिरने की बात हर्ष लिंबाचिया को पता चली वो तुरंत घर आ गए। हर्ष बिना देर किए भारती सिंह को अस्पताल लेकर गए। 

    Tags