भारती सिंह के गोला ने गणतंत्र दिवस के जश्न में भर दिया रंग, शहनाज ने शेयर किया क्यूट वीडियो

    कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे गोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते नजर आ रहा है। 

    भारती सिंह के गोला ने गणतंत्र दिवस के जश्न में भर दिया रंग, शहनाज ने शेयर किया क्यूट वीडियो

    इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन भारती सिंह और उनके राइटर पति हर्ष लिंबाचिया का हर कोई दीवाना है। ये कपल लोगों को इंप्रेस करने में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखते। उनका बेटा लक्ष्य उर्फ गोला तो हद से ज्यादा क्यूट है। जब भी उसकी बात होती है लोगों के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल आ जाती है। भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ आज गणतंत्र दिवस मानती हुई दिखाई दी है। उनके बेटे गोला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला के वीडियो को एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो को शहनाज गिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- सबसे प्यार बच्चा लक्ष्य। वहीं, ये वीडियो फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर डाला है। इस वीडियो में भारती सिंह अपने बेटे गोला से जय हिंद बुलवाती हुई दिखाई दे रही हैं। आगे भारती अपने बेटे से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देती हुई दिखाई दे रही हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला का ये वीडियो इस वक्त धडल्ले से वायरल हो रहा है। 

    भारती के बेटे की जमकर हुई तारीफ

    भारती के बेटे गोला के वीडियो को देखने के बाद फैंस उसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गोला तो बहुत ही भोला है। दूसरे यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- बहुत ही शानदार। इसके अलावा तीसरे यूजर ने गोला की तारीफ करते हुए कमेंट किया कि काफी प्यारा है। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स तो दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब भारती सिंह का बेटा गोला लोगों के बीच छाया हो। वो इससे पहले भी कई सारी तस्वीरें औऱ वीडियोज फैंस के बीच शेयर कर चुकी हैं।

    Tags