Big Boss 17 21th October Promo: टाइगर और कृति शो में जमाएंगे रंग, अभिषेक और ईशा की लगेगी क्लास

    बिग बॉस 17 का अपकमिंग सीजन काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाला है। शो में कंगना रानौत, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन गेस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं।

    Big Boss 17 21th October Promo: टाइगर और कृति शो में जमाएंगे रंग, अभिषेक और ईशा की लगेगी क्लास

    बिग बॉस के अब तक के एपिसोड में देखा गया कि विकी अपनी पत्नी अंकिता से नाराज हो जाते हैं जिसके बाद अंकित उन्हें मानती हुई नजर आती हैं। वहीं खानजादी घर में तमाशा करती नजर आती है। अभिषेक और खानजादी की मिली जुली स्ट्रेटजी से घर में क्लेश बना रहता है। वहीं बिग बॉस 17 का अपकमिंग सीजन काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाला है। शो में कंगना रानौत, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन गेस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं। बिग बॉस 17 का अपकमिंग सीजन वीकेंड का आखिरी एपिसोड होगा। वीकेंड के वार में सलमान खान सभी घर वालों की क्लास लगाते नजर आएंगे। वीकेंड के वार में टाइगर श्रॉफ और कीर्ति सेनन अपनी फिल्म गणपत के प्रमोशन के लिए शो में आएंगे।

    शो से नावेद को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वहीं सलमान, ईशा, अभिषेक, मनारा, नील और ऐश्वर्या की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। सलमान, अभिषेक के एग्रेसिव नेचर को लेकर उन्हें काफी ज्यादा डांट लगाएंगे और उसे सुधारने की सलाह देंगे। वहीं सलमान ने नील और ऐश्वर्या से कहा कि आप इस शो में क्या करने आए हो क्या आप यहां पर पिकनिक मनाने आए हो या वेकेशन में आए हो या फिर आराम करने आए हों आप करने क्या आए हो यहां पर। इसके बाद दोनों के पास सलमान की इस बात का कोई भी जवाब नहीं रहता है और दोनों अपने सिर को नीचे झुका लेते है। दरअसल नील और ऐश्वर्या घर में रहने के लिए किसी भी तरह का गेम नहीं खेल रहे हैं। 

    सलमान ने कहा कि मैंने शो के सभी एपिसोड देखे हैं लेकिन तुम दोनों शो में एक्टिव नहीं दिखे। सिर्फ बीते कुछ एपिसोड में ऐश्वर्या और नील आप थोड़ा बहुत एक्टिव रहे हैं। सलमान खान ने कहा कि आप लोग क्या सिर्फ डांस ही कर सकते हैं। आप लोग की रियल पर्सनालिटी क्या है क्या आप लोग इतने ही बोरिंग है। इसके बाद ऐश्वर्या ने जवाब दिया कि सर हमें टाइम लगता है तो सलमान ने कहा कि कब जब शो खत्म हो जाएगा। इसके बाद नील और ऐश्वर्या ने सलमान से माफी मांगी। सलमान ने कहा कि मैं माफ नहीं करूंगा मैं सीधे घर से बाहर का रास्ता दिखा दूंगा क्योंकि अगर आपको वोट नहीं मिले तो मुझे आपको मजबूरन बाहर का रास्ता दिखाना पड़ेगा। आप लोग सच में बहुत बोरिंग कपल है।

    Tags