Bigg Boss 17: अभिषेक से पंगा लेने वाली ये कंटेस्टेंट घर से हुई बेघर, सलमान दिखाएंगे बाहर का रास्ता

    बिग बॉस 17 के घर से बाहर हो गई ये एक और कंटेस्टेंट, वीकेंड का वार पर घरवालों को कहेंगी बाय-बाय

    Bigg Boss 17: अभिषेक से पंगा लेने वाली ये कंटेस्टेंट घर से हुई बेघर, सलमान दिखाएंगे बाहर का रास्ता

    बिग बॉस 17 में भी हर बार की तरह बवाल ही मचा हुआ है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। सलमान खान भी आकर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं तो दर्शकों को ये शो देखने में और मजा आ जाता है। शो में इस वक्त तमाम कंटेस्टेंट्स हैं। लेकिन अब धीरे धीरे टाइम तो आ ही रहा है और शो से एक एक करके कंटेस्टेंट बाहर होंगे। वीकेंड का वार आ गया है और अब सलमान खान एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं।

    कई सोशल मीडिया अकाउंट्स जो बिग बॉस अपडेट्स देते हैं, उनमें सामने आया है कि खानजादी अब घर से बाहर हो जाएंगी। जिन्हें फिरोजा खान के नाम से भी जाना जाता है। खानजादी का पिछले दिनों अभिषेक से पंगा भी हुआ था। 

    खानजादी की भी अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। जैसे ही उनके बाहर होने की खबर सामने आई है तब से ही फैंस उनके सपोर्ट में आ गए हैं और उनके घर से बेघर होने के फैसले को गलत बताया जा रहा है। 

    फिलहाल ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि घर में आएशा खान की भी एंट्री इस वीकेंड का वार में हो सकती है। हालांकि ये तो अब उनके आने के बाद ही पता चलेगा। जबकि घर में हाल ही में नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई है। जिसमें मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे की काफी तगड़ी बहस हो गई थी। इसके अलावा ईशा मालवीय ने घर में ये राज बताएं हैं कि अभिषेक उनके घर के आगे आकर तमाशा करता था। जबकि अभिषेक रिंकू से इस बात को पूरी तरह झुठलाते नजर आए। वहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता भी काफी खटपट के साथ चल रहा है।

    अब सबको सलमान खान के वीकेंड का वार का इंतजार है। जिसके बारे में ये खबर आई है कि इस बार मुनव्वर फारुकी को सलमान से फटकार पड़ने वाली है। 

    Tags