माहिरा शर्मा से ब्रेकअप होते ही रातों रात पारस छाबड़ा ने बदल डाला अपना हुलिया, कद्दू जैसी हो चुकी थी शक्ल

    पारस छाबड़ा ने रातों रात अपना वजन कम करके लोगों को चौंका दिया था। बिग बॉस से बाहर होने के बाद पारस छाबड़ा काफी मोटे हो गए थे। 

    माहिरा शर्मा से ब्रेकअप होते ही रातों रात पारस छाबड़ा ने बदल डाला अपना हुलिया, कद्दू जैसी हो चुकी थी शक्ल

    बिग बॉस 16 स्टार पारस छाबड़ा बीते काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर चल रहे हैं। हालांकि टीवी पर न आने के बाद भी पारस छाबड़ा लगातार सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि पारस छाबड़ा का माहिरा शर्मा के साथ ब्रेकअप हो गया है। पारस छाबड़ा के ब्रेकअप की खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी थी। माहिरा शर्मा ने दावा किया था कि पारस छाबड़ा ने उनको भी धोखा दे दिया है। माहिरा शर्मा से अलग होते ही पारस छाबड़ा ने अपने लिए एक नया घर खरीद लिया था। इतना ही नहीं पारस छाबड़ा ने रातों रात अपना वजन तक कम कर डाला है। 

    जी, हां सही सुना आपने...। पारस छाबड़ा ने मौका पाते ही अपना वजन कम कर डाला है। कुछ समय पहले ही पारस छाबड़ा ने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पारस छाबड़ा ने अपनी पुरानी और नई तस्वीर शेयर की है। पुरानी तस्वीरों में पारस छाबड़ा की तोंद नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ नई तस्वीर में पारस छाबड़ा काफी फिट लग रहे हैं। 

    इस पोस्ट को शेयर करते हुए पारस छाबड़ा ने लिखा, ये एक शानदार जर्नी थी। पहले मेरे लाइफस्टाइल में काफी गड़़बड़ी आ गई थी। हालांकि मैंने समय पर संभलने की कोशिश की। मेरे कोच को इंप्रेस करना सच में बड़ा मुश्किल था। मैंने 125 किलो से 100 किलो तक का सफर तय किया है। मुंबई के सेलीब्रिटी सर्कल का हिस्सा होने के नाते फिट होना जरूरी है। इस ट्रांसफॉर्मैशन को पूरा करने के चक्कर में मेरी हालत खराब हो गई।..

    पारस छाबड़ा ने अपने चेहरे पर भी काम किया है। अब पारस छाबड़ा ने ये तस्वीर शेयर करके सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। एक जमाना था जब लोग पारस छाबड़ा को कद्दू कहकर बुलाते थे। अब पारस छाबड़ा का नया लुक देखकर फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये वही हैं। फैंस कह रहे हैं कि पारस छाबड़ा ने तो खुद की उम्र को ही घटा दिया है। 

    Tags