खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स को प्रियंका चौधरी ने दिखाया एटीट्यूड, मुंहमांगा ऑफर मिलते ही दिया ये रिएक्शन

    हाल ही में खबर आ रही है कि प्रियंका चौधरी को खतरों के खिलाड़ी 13 का ऑफर मिला था। खुद प्रियंका चौधरी ने इस बात का खुलासा किया है।

    खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स को प्रियंका चौधरी ने दिखाया एटीट्यूड, मुंहमांगा ऑफर मिलते ही दिया ये रिएक्शन

    'बिग बॉस 16' खत्म होते ही मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' पर काम करना शुरू कर दिया है। बीते कुछ समय में कई टीवी सितारों का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 13' के साथ जोड़ा जा चुका है। खबर आ रही है कि मेकर्स 'खतरों के खिलाड़ी 13' को हिट बनाने के लिए बिग बॉस 16 के सितारों को भी अप्रोच कर रहे हैं। इसी बीच 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर दावा किया गया था कि प्रियंका चौधरी को भी मेकर्स शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं। इसी बीच 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर प्रियंका चौधरी ने एक बड़ा बयान दे दिया है।

    प्रियंका चौधरी ने इस बात का खुलासा किया है कि उनको 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर मिला है। टेलीचक्कर से बात करते हुए प्रियंका चौधरी ने कहा, ये बात सच है कि मुझे रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में काम करने का ऑफर मिला है। मैंने अब तक भी कोई फैसला नहीं लिया है। मुझे फैसला लेने में समय लग रहा है। मुझे कई चीजों से डर लगता है। ऐसे में मुझे ये बात समझ नहीं आ रही है कि मैं 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनूं या फिर न बनूं...। 

    प्रियंका चौधरी के इस बयान ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। फैंस को लग रहा है कि प्रियंका चौधरी की एंट्री 'खतरों के खिलाड़ी 13' में हो सकती है। हालांकि प्रियंका चौधरी अभी भी अपने फैसले को लेकर कंफ्यूज हैं। गौरतलब है कि सीरियल उडारियां से फेम बटोरने के बाद प्रियंका चौधरी ने बिग बॉस 16 के घर को हिलाकर रख दिया था।

    बिग बॉस 16 के घर में प्रियंका चौधरी अपने दम पर गेम खेलती नजर आईं। अंकित गुप्ता के निकलने के बाद प्रियंका चौधरी ने सबकी हालत खराब कर दी था। बिग बॉस 16 के घर से बाहर आने के बाद भी प्रियंका चौधरी के तेवर में कोई कमी नहीं आई थी। प्रियंका चौधरी ने बिग बॉस 16 खत्म होते ही मीडिया को तेवर दिखाने शुरू कर दिए। 

    Tags