Bigg Boss 17: मुनव्वर की तरह ही धोखेबाज निकलीं आयशा खान, वैलेंटाइन आते ही अभिषेक कुमार संग बनाई जोड़ी

    सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। 

    Bigg Boss 17: मुनव्वर की तरह ही धोखेबाज निकलीं आयशा खान, वैलेंटाइन आते ही अभिषेक कुमार संग बनाई जोड़ी

    बिग बॉस 17 में धमाल मचाने के बाद अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अभिषेक कुमार और आयशा खान की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो रोमांस करते दिखे थे। जिसके बाद वैलेंटाइन डे के दिन एक वीडियो सामने आई। इस वीडियो में भी अभिषेक कुमार और आयशा खान की जोड़ी कमाल लग रही थी। अब एक और वीडियो लोगों का ध्यान खींच रही है। इस वीडियो में अभिषेक कुमार घुटने के बल बैठकर आयशा खान को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। 

    वीडियो में कभी अभिषेक कुमार और आयशा खान एक दूसरे को गले लगा रहे हैं तो कभी एक दूसरे की नजरों में खो जा रहे हैं। अभिषेक कुमार और आयशा खान का ये अंदाज देखकर लोगों के बीच में हंगामा मच गया है। लोगों को लग रहा है कि अभिषेक कुमार और आयशा खान के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि सच तो कुछ और ही है।

     खबर आ रही है कि अभिषेक कुमार और आयशा खान इस समय एक प्रोजेक्ट कर काम कर रहे हैं। यही वजह है जो इस समय अभिषेक कुमार और आयशा खान लगातार रोमांस करने में जुटे हुए हैं। अभिषेक कुमार और आयशा खान जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। फैंस अभिषेक कुमार और आयशा खान को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। 

    वहीं मुनव्वर फारुकी के फैंस ने आयशा खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अभिषेक कुमार और आयशा खान को साथ देखकर लोग उनकी मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक दावा कर दिया है कि आयशा खान वीडियो में चार बच्चों की मां लग रही हैं। वहीं कुछ लोग आयशा खान को मोटी बोलकर चिढ़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभिषेक कुमार और आयशा खान की जोड़ी साथ में अच्छी नहीं लग रही है। 

    Tags