Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल को देखते ही अभिषेक कुमार ने उठाया हाथ, फैंस रह गए सन्न

    सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो समर्थ जुरेल को चांटा मारने की कोशिश करते दिख रहे हैं। 

    Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल को देखते ही अभिषेक कुमार ने उठाया हाथ, फैंस रह गए सन्न

    बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद सभी सितारे अपनी अपनी जिंदगी में वापस लौट गए हैं। इस लिस्ट में एक नाम अभिषेक कुमार का भी आता है। फिलहाल अभिषेक कुमार इस समय काम में व्यस्त चल रहे हैं। हालांकि समय मिलने पर अभिषेक कुमार पार्टी करने का मौका हाथ से नहीं जाने देते। पार्टीज में अभिषेक कुमार अपने ही दुश्मनों के साथ खूब मस्ती करते हैं। इसी बीच अभिषेक कुमार ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। बीती रात से अभिषेक कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने जानी दुश्मन समर्थ जुरेल को चांटा मारते दिख रहे हैं। 

    अभिषेक कुमार के इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। बता दें बीती रात बिग बॉस 17 के सितारे जिगना वोहरा के बर्थडे बैश में पहुंचे थे। इन सितारों में एक नाम अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का भी था। मीडिया के सामने अभिषेक कुमार समर्थ जुरेल से टकरा गए। पहले तो अभिषेक कुमार चौंक गए। जिसके बाद अभिषेक कुमार ने मीडिया के सामने समर्थ जुरेल संग खूब पोज दिए। 

    इस दौरान अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल मीडिया से बात भी करते दिखे। देखते ही देखते अभिषेक कुमार ने वही पुराना सीन रीक्रिएट कर दिया जहां पर उन्होंने समर्थ जुरेल को चांटा जड़ दिया था। अभिषेक कुमार की इस हरकत ने सबको चौंका दिया। वहीं अभिषेक कुमार के साथ खड़े समर्थ जुरेल मुस्कुराते दिखे। जिसके बाद अभिषेक कुमार ने अपने फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाई। 

    समर्थ जुरेल यहां भी अभिषेक कुमार से मिलने जा पहुंचे। बीती रात अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल को कई बार साथ देखा गया। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से समर्थ जुरेल के ब्रेकअप की खबर आ रही है। वैलेंटाइन डे के मौके पर ईशा मालवीय ने लिखा था कि किसी ने भी उनको फूल और तोहफे नहीं भेजे हैं। जिसके बाद ईशा और समर्थ के ब्रेकअप की खबर आम हो गई। 

    Tags