Bigg Boss 17: तहलका के इविक्शन पर मगरमच्छ के आंसू बहाना पड़ा अभिषेक को भारी, सोशल मीडिया पर खूब हो रही है थू-थू

    बिग बॉस 17 के आने वाले एपिसोड में करण जौहर तहलका को बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। इसी बीच लोगों ने अभिषेक कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

    A still from Bigg Boss 17 promo

    A still from Bigg Boss 17 promo

    बिग बॉस 17 के घर में इस हफ्ते अभिषेक कुमार ने खूब नौटंकी दिखाई थी। अभिषेक कुमार ने हाल ही में तहलका के साथ जमकर लड़ाई की थी। इस दौरान तहलका अभिषेक कुमार के साथ हाथापाई करते नजर आए थे। ईशा मालवीय की वजह से अभिषेक कुमार ने तहलका से पंगा लिया था। जिसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि तहलका को बिग बॉस 17 के घर से बाहर कर दिया जाएगा। फैंस का ये डर सच होता नजर आ रहा है। बिग बॉस 17 के घर से तहलका को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस बात का सबूत बिग बॉस 17 का लेटेस्ट प्रोमो है। 

    बिग बॉस 17 के इस प्रोमो में करण जौहर ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि नियमउलंघन करने की वजह से तहलका को शो छोड़कर जाना पड़ेगा। ये बात सुनते ही तहलका के दोस्त अरुण कुमार ने रोना शुरू कर दिया। अरुण कुमार बिग बॉस के आगे गिड़गिड़ाते नजर आए कि तहलका से गलती हो गई है जिसकी माफी मिल सकती है। अरुण बार बार तहलका की तरफ से माफी मांगते दिखे। 

    बस फिर क्या था अभिषेक कुमार भी तहलका को जाते देखकर इमोशनल हो गए। अभिषेक कुमार रोते रोते आपा खो बैठे। इस दौरान अभिषेक कुमार ने दावा किया कि वो तहलका का इविक्शन कभी नहीं चाहते थे। अभिषेक कुमार ने दावा किया कि बिग बॉस को अपना फैसला बदलना होगा। अभिषेक कुमार को रोते देखकर घर के बाकी सदस्यों की आंख में भी आंसू आ गए। जिसके बाद तहलका ने सभी घरवालों से विदाई थी।

    बिग बॉस 17 का ये प्रोमो देखकर लोगों का खून खौल गया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग अभिषेक कुमार के आंसू को झूठ बता रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो ये भी दावा कर रहे हैं कि अभिषेक कुमार को ईशा मालवीय के झगड़ों में नहीं पड़ना चाहिए।  

    Tags