Bigg Boss 17: रिंकू और नील के बाद बिग बॉस का ये धांसू कंटेस्टेंट भी हो गया बाहर, जानकर लगेगा झटका

    नील भट्ट और रिंकू धवन के बाद शो से बाहर हो जाएगा ये कंटेस्टेंट, नॉमिनेशन में भी नहीं था नाम

    Bigg Boss 17: रिंकू और नील के बाद बिग बॉस का ये धांसू कंटेस्टेंट भी हो गया बाहर, जानकर लगेगा झटका

    बिग बॉस 17 में लगातार बवाल जारी है। इसी बीच घर से लोगों के निकलने का सिलसिला भी शुरू है। इस हफ्ते अभिषेक कुमार, रिंकू धवन, नील भट्ट और आयशा खान नॉमिनेटेड थे। खबरें पहले ही आने लगी थीं कि रिंकू धवन और नील भट्ट घर से बाहर हो गए हैं। इनके बीच में अब एक और नाम जुड़ गया है जो घर से बाहर होने वाला है। जबकि इस कंटेस्टेंट का नाम नॉमिनेशन लिस्ट में भी नहीं था। लेकिन एक और प्रक्रिया के दौरान इसे बाहर किया गया है।

    बिग बॉस से जुड़े सोशल मीडिया के अपडेट्स देने वाले पेज की बात करें तो इसके मुताबिक अनुराग डोभाल घर से बाहर हो गए हैं। अनुराग बिग बॉस के अभी तक के तीन कप्तानों के मुताबिक बाहर हुए हैं। दरअसल औरा ने अभिषेक कुमार का नाम लिया था। ईशा ने आयशा और मुनव्वर ने अनुराग का। हालांकि मुनव्वर ने बाकी दोनों को भी मना लिया और सबकी सहमति से अनुराग डोभाल को बाहर करने का फैसला कर लिया गया।

    आएशा खान हुई थीं बेहोश

    बीते वीकेंड का वार में सलमान ने आयशा खान की क्लास लगा दी थी। सलमान खान ने आयशा से पूछा कि वो किस मकसद से घर के अंदर आई हैं। आयशा ने कहा कि वो मुनव्वर से माफी मंगवाना चाहती थीं लेकिन सलमान खान उनका जवाब पसंद नहीं आया। सलमान खान की फटकार के बाद आयशा खान उठकर जाने लगती हैं और कहा जाता है कि वो बेहोश हो गई हैं। उनके लिए मेडिकल सुविधा आती है और सलमान खान भी घर के अंदर पहुंच जाते हैं। 

    सलमान हालांकि कहते हैं कि ये शो कमजोर लोगों के लिए नहीं है। वहीं शो पर धर्मेंद्र की एंट्री होती है। गेस्ट के तौर पर मीका और कृष्णा अभिषेक भी वहां पहुंचते हैं।

    Tags