Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा ने समर्थ जुरेल पर लगाए सरेआम छेड़खानी करने की आरोप, पति के सामने उगला जहर

    हाल ही में बिग बॉस 17 के घर में ऐश्वर्या शर्मा ने दावा किया है कि समर्थ जुरेल ने उनको गलत तरीके से छूने से कोशिश की है। 

    Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा ने समर्थ जुरेल पर लगाए सरेआम छेड़खानी करने की आरोप, पति के सामने उगला जहर

    सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में समय बीतने के साथ घमासान बढ़ता चला जा रहा है। बिग बॉस 17 के घर में अब झगड़े विकराल रूप लेने लग गए हैं। घरवाले एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में भी खूब ड्रामा देखने को मिला। टास्क के दौरान ऐश्वर्या शर्मा और समर्थ जुरेल की जबरदस्त लड़ाई हो गई। जिसके बाद ऐश्वर्या शर्मा ने समर्थ जुरेल पर छेड़खानी करने का आरोप लगा डाला। बीते दिन बिग बॉस 17 के घर में इम्यूनिटी टास्क होना था। 

    इस टास्क के दौरान नील भट्ट और अरुण के बीच मुकाबला होना था। टास्क में समर्थ और मुनव्वर ने अरुण को सपोर्ट करने का फैसला किया। वहीं परिवार के बाकी लोग नील भट्ट का साथ दे रहे थे। इस दौरान ऐश्वर्या शर्मा सोल्जर बनीं। वहीं समर्थ जुरेल हमला करने वाले बागी बने। टास्क के दौरान जैसे ही समर्थ जुरेल ने ऐश्वर्या शर्मा के इलाके में घुसने की कोशिश की वैसे ही हंगामा मच गया। 

    ऐश्वर्या शर्मा ने आरोप लगाया कि समर्थ जुरेल ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। बस फिर क्या था बिग बॉस 17 के घर में ऐश्वर्या शर्मा और समर्थ जुरेल के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई। इस दौरान खानजादी ने खुलासा किया कि समर्थ जुरेल ने ऐश्वर्या शर्मा के साथ किसी तरह की कोई बद्तमीजी नहीं की है। इतना ही नहीं खानजादी ने तो ऐश्वर्या शर्मा को खेल से दूर रहने तक की सलाह दे डाली। जिसके बाद अंकिता, रिंकू और ईशा का गुस्सा भी खानजादी पर निकल गया।

    वहीं ऐश्वर्या शर्मा ने चीखना बंद नहीं किया। ऐश्वर्या शर्मा सीधे नील भट्ट के पास पहुंच गईं। यहां पर ऐश्वर्या शर्मा नील भट्ट को सारा मामला बताती नजर आईं। वहीं नील भट्ट ने मामले को शांत करने की कोशिश की।    

    Tags