Bigg Boss 17: शादी के 2 साल बाद पक्के जोरू के गुलाम बन चुके हैं नील भट्ट, फिर भी होता है ऐश्वर्या शर्मा को इस बात का अफसोस

    बिग बॉस 17 के घर में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर ये दोनों सितारे अपनी शादी का दिन याद करते नजर आए। 

    Bigg Boss 17: शादी के 2 साल बाद पक्के जोरू के गुलाम बन चुके हैं नील भट्ट, फिर भी होता है ऐश्वर्या शर्मा को इस बात का अफसोस

    बिग बॉस 17 के घर में नजर आ रहे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। आज से ठीक 2 साल पहले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने सात फेरे लिए थे। शादी के 2 साल बीत जाने के बाद भी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का प्यार आज भी ऐसे ही बरकरार है। हाल तो ये है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को अब भी अपनी शादी की रस्में बहुत अच्छे से याद हैं। इस बात का सबूत नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का एक लेटेस्ट वीडियो है। 

    इस वीडियो में अपनी शादी की सालगिरह के दिन नील भट्ट अपनी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा संग फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान नील भट्ट ने बताया कि ऐश्वर्या शर्मा पर हर रंग खिलता है। ऐश्वर्या शर्मा के लिप कलर से लेकर उनके बालों तक...नील भट्ट ने अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को इस दौरान याद आया कि किस तरह से उन्होंने अपनी शादी की हल्दी की रस्म को निभाया था। 

    जिस समय ऐश्वर्या शर्मा मेहंदी लगवा रही थीं ठीक उसी समय नील भट्ट बारात लेकर उनके घर जा पहुंचे थे। जिसके बाद शादी की सारी रस्में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने साथ में की थीं। इस दौरान ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के लड्डू की तारीफ की। अगले ही पल ऐश्वर्या शर्मा ने शादी को गलत बताया शुरू कर दिया। ऐश्वर्या शर्मा ने दावा किया कि उनको अक्सर शादी करने का पछतावा होता है। ये बात सुनकर नील भट्ट अपनी पत्नी को समझाते दिखे। 

    ऐश्वर्या शर्मा के हंसते ही नील भट्ट उनसे नाराज हो जाते हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का ये वीडियो आज तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लगातार नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को शादी की बधाई दे रहे हैं। वहीं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के माता पिता ने भी घर पर केक काटकर उनकी शादी की सालगिरह को सेलीब्रेट किया है। 

    Tags