Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल और खानजादी का किसिंग वीडियो देखकर खिसकी फैंस के पैरों तले जमीन, जानिए क्या है सच

    सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल और खानजादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

    Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल और खानजादी का किसिंग वीडियो देखकर खिसकी फैंस के पैरों तले जमीन,  जानिए क्या है सच

    बिग बॉस 17 खत्म हुए काफी समय बीत चुका है। बावजूद इसके बिग बॉस 17 के सितारों का जश्न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टीवी सितारे लगातार पार्टीज का आयोजन कर रहे हैं। इन पार्टीज में बिग बॉस 17 के सितारे अक्सर धमाल मचाते नजर आ जाते हैं। हाल ही में खानजादी और अनुराग डोभाल ने एक दूसरे से मुलाकात की थी। जिसके बाद खानजादी और अनुराग डोभाल की तस्वीरों और वीडियोज ने हंगामा खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि खानजादी और अनुराग डोभाल ने एक दूसरे को किस किया है। 

    इस वीडियो में खानजादी और अनुराग डोभाल एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो आप गलत हैं। खानजादी और अनुराग डोभाल ने एक दूसरे को कोई किस नहीं किया है। दरअसल वायरल हो रही एक वीडियो में खानजादी तेजी से अनुराग डोभाल की तरफ दौड़ती नजर आ रही हैं। एक दूसरे को लंबे समय बाद देखकर खानजादी और अनुराग डोभाल काफी खुश हो गए। 

    आते ही खानजादी ने अनुराग डोभाल को अपने गले लगा लिया। इस दौरान खानजादी का बैलेंस बिगड़ गया। खानजादी को गिरने से बचाने के लिए अनुराज ने उनको थाम लिया। पीछे से बनाए गए इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि जैसे खानजादी और अनुराग डोभाल ने एक दूसरो को लिप लॉक किस किया है। हालांकि इस खबर में जरा सी भी सच्चाई नहीं है। 

    अब जाकर खानजादी और अनुराग डोभाल के फैंस के कलेजे को ठंडक मिली है। लोगों को लग रहा था कि खानजादी और अनुराग डोभाल के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है। खानजादी और अनुराग डोभाल तो बिग बॉस के बाद की अपनी लाइफ को इंजॉय कर रहे हैं। बिग बॉस 17 के घर में हुई दोस्ती को खानजादी और अनुराग डोभाल ऐसे ही आगे बढ़ा रहे हैं। 

    Tags